दिवाली पर 207 अतिरिक्त बसें चलाएगा एचआरटीसी

हिमाचल प्रदेश। हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) दिवाली के चलते बाहरी राज्यों से हिमाचल प्रदेश और राज्य से बाहरी राज्यों के लिए अतिरिक्त बसें चला रहा है। बसें 2 और 3 नवंबर को चलाई जाएंगी। 207 बसें चलाने का फैसला लिया गया है। इसके अलावा प्रदेश के भीतर भी स्पेशल बसें चलाई जाएंगी। निगम प्रबंधन ने इसका शेडयूल तैयार कर लिया है। दिवाली के दिन 4 नवंबर को भी एचआरटीसी ऑन डिमांड बसें दिल्ली, चंडीगढ़ और बद्दी के लिए भेजेगा। निगम प्रबंधन ने दिवाली के दौरान बस अड्डों पर कोविड नियमों का पालन करने को कहा है। एचआरटीसी के प्रबंध निदेशक संदीप कुमार ने कहा कि बाहरी राज्यों से हिमाचल आने वाले और हिमाचल से बाहरी राज्यों में जाने के लिए स्पेशल बसें चलाई जा रही हैं। दिवाली पर शाम को 5 बजे के बाद बसें नहीं चलेंगी। लांग रूट पर चलने वाली बसों को क्लब कर चलाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *