कम पैसों में करें ढेर सारी शॉपिंग….

शॉपिंग। मुंबई शॉपिंग लवर्स के लिए किसी जन्नत से कम नहीं है। बॉलीवुड की नगरी होने की वजह से इस शहर का अपना एक अलग ही स्टाइल है। यहाँ बड़े-बड़े डिज़ाइनर शोरूम से लेकर चीप स्ट्रीट मार्किट भी हैं, जहाँ आप कम पैसों में शॉपिंग कर सकते हैं।

मुंबई की स्ट्रीट मार्किट लोकल लोगों में ही नहीं, बल्कि टूरिस्ट्स के बीच भी बहुत फेमस है। जूते-चप्पल, कपड़े, ज्वेलरी, बैग, अक्सेसरीज, होम डेकॉर यहाँ सब कुछ मिलता है और वो भी सस्ते दामों में। यही कारण है कि हज़ारों लोग रोज़ाना यहाँ शॉपिंग करने के लिए आते हैं। आज हम आपको मुंबई के कुछ सस्तें मार्केट्स के बारे में बताएंगे…

लिंकिंग रोड:- मुंबई में शॉपिंग करने के लिए लिंकिंग रोड सबसे सस्ती जगहों में से एक है। आपको बता दें कि यहाँ पर जूते-चप्पल से लेकर बैग्स और ज्वेलरी तक सब कुछ मिल सकता है। आपको इस मार्किट में लेटेस्ट फैशन से जुड़ी सारी चीज़ें सस्ते दामों पर मिल जाएंगी।

लेकिन आप अगर अपनी पसंद की चीजों को सस्ते दामों पर खरीदना चाहते हैं, तो इस मार्किट में शॉपिंग करते वक्त आपको बार्गेन करना होगा। आपको इस मार्किट में फैंसी डिजाइनर ब्रैंड की नकली कॉपी भी मिल जाएगी। इस मार्किट में कपड़ों के अलावा कई सारे कैफे और रेस्तरां भी हैं, जहाँ आप खाने-पीने भी जा सकते हैं।

लोखंडवाला मार्केट:- आपने मुंबई के लोखंडवाला का नाम तो सुना ही होगा। मुंबई में शॉपिंग करने के लिए लोखंडवाला मार्केट सबसे सस्ती जगहों में से एक है। आपको इस मार्किट में लड़कियों के साथ-साथ लड़कों के लिए भी शॉपिंग के ऑप्शन मिल जाएंगे।

आपको यहाँ जूते-चप्पल, कपड़े, बैग्स के साथ-साथ फोन अक्सेसरीज भी मिल जाएंगी। आप इस मार्केट में शॉपिंग के साथ-साथ स्ट्रीट फूड का भी लुत्फ उठा सकते हैं। यहाँ स्ट्रीट फूड और ड्रिंक्स की कई दुकाने हैं।

हिंदमाता मार्किट:- इस मार्किट को दादर की साड़ी मार्किट के नाम से भी जाना जाता है। आप अगर भारतीय पहनावे को ज़्यादा पसंद करते हैं, तो आपके लिए यह मार्किट बेस्ट है। आपको यहाँ साड़ी, सूट, सलवार, लहंगा हुए शेरवानी थोक रेट पर आसानी से मिल जाएगी।

हिल रोड:- मुंबई के लोकल लोगों के बीच बांद्रा वेस्ट की हिल रोड मार्किट काफी फेमस है। आपको यहाँ लेटेस्ट फैशन टेंड्स की सारी चीज़ें सस्ते दामों पर मिल जाएंगी। आपको इस मार्किट में कपड़ों और जूते-चप्पलों की तमाम दुकानें हैं।

आपको यहाँ लेडीज और जेंट्स के अलावा बच्चों की शॉपिंग के भी कई ऑप्शन मिल जाएंगे। इस मार्किट में हफ्ते के आखिर में बहुत भारी भीड़ होती है। मुंबई घूमने आये टूरिस्ट भी यहाँ शॉपिंग करने के लिए आते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *