आंखों की समस्याओं को दूर करने के लिए करें ये योगासन

योग। लॉन्‍ग टाइम कंप्यूटर और स्मार्टफोन के इस्तेमाल से आंखों में कई तरह की समस्या हो सकती है। अक्सर जो लोग अधिक मोबाइल, टीवी या कंप्यूटर का उपयोग करते हैं, उनकी आंखों में जलन और दर्द होने लगता है। जिस तरह के पिछले कुछ वर्षों में गैजेट्स का इस्तेमाल बढ़ा है, आंख संबंधी समस्याएं भी बढ़ी हैं। लोगों की कम उम्र में ही आंखों की रोशनी कमजोर होने लगी है। कोविड काल के दौरान वर्क फ्रॉम होम कल्चर ने भी स्क्रीन टाइम को पहले से अधिक बढ़ा दिया। हेल्‍थ एक्‍सपर्ट के अनुसार, स्क्रीन टाइम बढ़ने से आंखों की सेहत को काफी नुकसान हो सकता है। हर एक घंटे में आंखों की मांसपेशियों पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है और इस कारण कम उम्र में लोगों को धुंधला दिखने लगता है। वहीं आंखों में खुजली, पानी आना, जलन और सिर दर्द की शिकायत हो सकती है।

हेल्‍थ एक्‍सपर्ट के अनुसार, नियमित योगाभ्यास से आंखों से संबंधित परेशानियों को कम किया जा सकता है और आंखों की रोशनी बढ़ सकती है। तो आइए जानते हैं आंखों के लिए फायदेमंद योगासन के बारे में।

चक्रासन :-
आंखों की सेहत और रोशनी बढ़ाने के लिए चक्रासन योग का नियमित अभ्यास काफी फायदेमंद हो सकता है। आंखों से संबंधित विभिन्न समस्याओं से छुटकारा पाते के लिए और मस्तिष्क को स्वस्थ बनाए रखने के लिए प्रतिदिन चक्रासन का अभ्यास करें।

पलकों का झपकाना :-
अच्छी दृष्टि और सेहतमंद आंखों के लिए समय समय पर पलकों को झपकाते रहना फायदेमंद होता है। यह एक प्रकार का आंखों का योगासन है, जो ऑप्टिक नसों को मजबूत करने और ड्राई आईज की समस्या को कम करने में असरदार है। जल्दी जल्दी लगभग 10 बार पलके झपकाएं, फिर आंख को बंद करें और लगभग 20 सेकेंड के लिए गहरी सांस अंदर लें और छोड़ें।

चारों तरफ देखना :-
आंखों की मांसपेशियों को फैलाने और आराम देने के लिए चारों तरफ देखना अच्छा अभ्यास है। यदि लंबे समय तक कंप्यूटर या स्मार्ट फोन में देखते हुए काम कर रहे हैं तो इस बीच चारों तरफ देखने का यह अभ्यास आंखों के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। यह अभ्यास आप किसी भी वक्त और कहीं भी कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *