जर्मनी के नौसेना अधिकारी को मुंबई में किया गया एयर लिफ्ट….

नई दिल्ली। जर्मनी के एक नौसेना अधिकारी को गुरुवार को आपात चिकित्सा सहायता के लिए अरब सागर से मुंबई में इमर्जेंसी में एयरलिफ्ट किया गया। उस वक्त जर्मनी का यह युद्धपोत मुंबई तट से 275 किलोमीटर दूर था।

जर्मन नौसेना के जिस अधिकारी को निकाला गया वह बैयर्न युद्ध पोत पर सवार था। भारतीय नौसेना ने शुक्रवार को इस बारे में जानकारी दी। नौसेना के अधिकारियों ने बताया कि जर्मन दूतावास के अनुरोध पर मरीज को जहाज से चलने वाले सुपर लिंक्स हेलिकॉप्टर द्वारा आईएनएस शिकारा में उतारा गया था। यह कार्रवाई मुंबई से लगभग 275 किलोमीटर दूर स्थित जर्मन नौसेना के जहाज बैयर्न से पश्चिमी नौसेना कमान के समन्वय से की गई।

एयरलिफ्ट किए गए जर्मनी के सैन्य अधिकारी को आईएनएचएस अश्विनी पर ले जा गया, जहां उनकी विशेषज्ञ चिकित्सों की टीम ने जांच की और उनकी कई तरह की जांच कराई गई। नौसेना सूत्रों ने बताया कि जर्मनी अधिकारी की हालत स्थित है। उन्हें चिकित्सकों की निगरानी में रखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *