बारिश के मौसम में दरवाजे-खिड़की हो जाएं जाम तो अपनाएं ये टिप्स…

लाइफ स्टाइल। बारिश के दिनों में घर और फर्नीचर की खास देखभाल करना जरूरी हो जाता है। बारिश में घर की साफ-सफाई और हाइजीन मेंटेन करने से लेकर फर्नीचर को दीमक और जंग से बचाना काफी चैलेंजिंग टास्क होता है। बरसात में अक्सर जंग लगने से घर के खिड़की और दरवाजे आसानी से नहीं खुल पाते हैं।

बारिश के मौसम में नमी के कारण लोहे की चीजों में जंग लग जाती है। कभी लोहे का दरवाजा और खिड़की जाम हो जाते हैं। तो कभी दरवाजे और खिड़की में लगी कुंडियों में जंग लग जाती है। जिसके कारण दरवाजे और खिड़कियों को खोलना और बंद करना काफी मुश्किल हो जाता है। अगर आप चाहें तो कुछ घरेलू नुस्खों की मदद से ना सिर्फ जंग से छुटकारा पा सकते है बल्कि खिड़की और दरवाजों को भी आराम से खोल सकते हैं।

मोम होगी मददगार:-

बरसात में जाम हुए खिड़की और दरवाजों को मोम की मदद से आसानी से खोला जा सकता है। इसके लिए मोम को क्रश कर खिड़की और दरवाजों के बोल्ट और स्क्रू पर अच्छी तरह से लगा दें। अब 1-2 बार खोलने और बंद करने से घर के खिड़की और दरवाजे आराम से खुलने लगेंगे।

सैंडपेपर की लें मदद:-
खिड़की और दरवाजों से जंग रिमूव करने के लिए आप सैंडपेपर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए 5 मिनट तक सैंडपेपर से खिड़की और दरवाजों के स्क्रू-बोल्ट रगड़ने से जंग तुरंत छूट जाएगी और अब आपको खिड़की या दरवाजा खोलने में बिल्कुल परेशानी नहीं होगी।

सरसों का तेल लगाएं:-
बारिश के मौसम में खिड़की या दरवाजे में जंग लगने के साथ-साथ बोल्ट या स्क्रू से आवाज आने की स्थिति में भी सरसों के तेल का इस्तेमाल करना सबसे बेस्ट है। इसके लिए बोल्ट और स्क्रू पर सरसों का तेल अप्लाई करें और 5 मिनट बाद फिर से तेल लगाने के बाद आपके घर के खिड़की और दरवाजे आराम से खुलने लगेंगे।

नींबू और बेकिंग सोडा ट्राई करें:-
बरसात में खिड़की और दरवाजों को जंग से छुटकारा दिलाने के लिए नींबू और बेकिंग सोडा का उपयोग भी काफी कारगर साबित हो सकता है। इसके लिए बेकिंग सोडा में नींबू का रस मिलाकर पेस्ट बनाएं। अब इसे जंग पर लगाकर छोड़ दें। थोड़ी देर बाद सैंडपेपर से रब करने पर जंग तुरंत रिमूव हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *