आईटीबीपी के अधिकारियों ने दुनिया की 8वीं सबसे ऊंची चोटी पर फहराया तिरंगा

नई दिल्ली। जिस ठंड में शरीर गलने लगता है। हड्डियां जवाब देने लगती हैं। खून जम जाता है। जुबान सुन्न पड़ जाती है। उस ठंड को ललकाते हुए इंडो-तिब्बत बॉर्डर पुलिस के दो अधिकारियों ने नेपाल की मानसलू चोटी पर तिरंगा लहराया है। यह दुनिया की आठवीं सबसे ऊंची चोटी है, जिसकी समुद्र तल से ऊंचाई 8163 मीटर (26781 फीट) है। फतह हासिल करने वाले दोनों आईटीबीपी के अधिकारियों (कमांडेंट रतन सिंह सोनल और डिप्टी कमांडेंट अनूप कुमार) ने सात सितंबर को अपना अभियान शुरू किया था। इससे पहले भी ये दोनों अधिकारी हिमालय की कई चोटियों पर पहुंचने में सफल हो चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *