जम्मू-कश्मीर में पारा गिरने से बढ़ी ठंड…

जम्मू-कश्मीर। जम्मू-कश्मीर में साफ मौसम के बीच न्यूनतम तापमान में गिरावट से ठंड बढ़ गई है। कश्मीर के विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान माइनस 2.6 और अधिकतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पहलगाम में न्यूनतम तापमान माइनस 2.4 और अधिकतम तापमान 9. 6 डिग्री चल रहा है। जम्मू में अधिकतम तापमान 23.1 और न्यूनतम 8.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। कटड़ा में न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री और अधिकतम 19.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार जम्मू-कश्मीर में 14 दिसंबर तक मौसम साफ बना रहेगा। हालांकि न्यूनतम पारे में और गिरावट से ठंड बढ़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *