जानें मौसम का हाल…

नई दिल्ली।  देश के कई राज्यों में एक बार फिर से मॉनसून की वापसी होती दिखाई दे रही है। मौसम विभाग के मुताबिक तमिलनाडु, विदर्भ, ओडिशा, झारखंड, छत्तीसगढ, महाराष्ट्र और पुडुचेरी में बारिश की संभावना है। बंगाल की खाड़ी के ऊपर नया चक्रवातीय दबाव केंद्र बन रहा है। अरब सागर में भी कर्नाटक व कोंकण तट के बाद नया चक्रवातीय क्षेत्र बन रहा है, इसकी वजह से इस हफ्ते कुछ राज्यों में मध्यम से तेज बारिश की संभावना जताई गई है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, 18 अक्‍टूबर को उत्तरी अंडमान सागर और आस-पड़ोस के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण बनने की संभावना है। यह पश्चिम उत्तर-पश्चिम की ओर पश्चिम-मध्य की ओर बढ़ेगा और इससे सटे दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी तक जाएगा। इसकी वजह से देश के कई राज्यों में बारिश हो सकती है। 17 अक्‍टूबर को कर्नाटक और 18-20 अक्टूबर के दौरान लक्षद्वीप में मूसलाधार बारिश हो सकती है।

इन राज्यों में भारी बारिश की संभावना:-  
मौसम विभाग के मुताबिक तमिलनाडु, पुडुचेरी और पुडुचेरी में 20 अक्‍टूबर को भारी वर्षा की संभावना है। इसके अलावा कराईकल और केरल और माहे में बारिश हो सकती है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में व्यापक रूप से हल्की/मध्यम वर्षा के साथ छिटपुट भारी वर्षा होने की संभावना है। वहीं, सोमवार को महाराष्ट्र, कोंकण और गोवा में मध्य में छिटपुट/काफी व्यापक हल्की/मध्यम वर्षा के साथ छिटपुट भारी वर्षा होने की संभावना है। अगले सप्ताह झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, बंगाल के गंगीय मैदान, सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, कर्नाटक, गुजरात व छत्तीसगढ़ में बारिश के आसार बन रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *