जानिए आज का राशिफल…

मेष राशि: मेष राशि वाले आज का दिन आपके लिए शुभ परिणाम लेकर आएगा। आपके लिए यात्रा लाभदायक रहेगी। छोटे व्यापारियों को आज नकद धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। विद्यार्थियों को आज अपने गुरुजनों से सलाह मशवरा करके ही किसी परीक्षा की तैयारी करनी होगी। आज सायंकाल के समय आपकी किसी योजना की पूर्ति होने से आपके मन में हर्ष रहेगा। आज दोपहर बाद आपकी किसी उच्च अधिकारी से वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है, लेकिन आपको उससे बचने की कोशिश करनी होगी।

वृष राशि: वृष राशि वाले आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आप अपने कौशल से अपने शत्रुओं पर विजय प्राप्त करने में सफल रहेंगे। कार्य क्षेत्र में भी आज किसी व्यापारी या अधिकारी से आपकी अनबन हो सकती है। विद्यार्थियों को नया कानून ज्ञान तथा अनुभव प्राप्त होगा, लेकिन आज आपको अपनी माता जी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा, क्योंकि उसमें कुछ गिरावट आ सकती हैं। समाज में आज आपके द्वारा किए गए कार्यों से आपका मान सम्मान बढ़ेगा।

मिथुन राशि: मिथुन राशि वाले आज का दिन राजनीति की दिशा में जो लोग कार्यरत हैं उनके कार्य में कुछ गिरावट आ सकती है, जिसके कारण परेशान रहेंगे। आज आपको अपने भाई बहनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। पारिवारिक वातावरण सुखमय रहेगा। सायंकाल के समय आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं। आज आपको अपने किसी परिजन व रिश्तेदार को धन का लेनदेन करने से बचना होगा, नहीं तो इससे आपके रिश्ते में दरार पड़ सकती है।

कर्क राशि: कर्क राशि वाले आज आज का दिन आपके लिए माध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज आपको स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा क्योंकि उसमें गिरावट देखने को मिल रही है। आज आपके पेट में दर्द व थकान आदि के कारण आपको किसी रोग का सामना करना पड़ सकता है, जिसमें कुछ धन भी व्यय होगा। सायंकाल के समय आज आप अपने जीवनसाथी के साथ कुछ समय अकेले में व्यतीत करेंगे। संतान की पढ़ाई में आ रहीं धन संबंधित समस्या आज सुधर जाएगी। रोजगार की दिशा में कार्यरत लोगों को आज उत्तम अवसर प्राप्त होंगे, जिसका भविष्य में आप भरपूर लाभ उठाएंगे।

सिंह राशि: सिंह राशि वाले आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज आपकी आपके जीवन साथी से कुछ नोंकझोंक हो सकती है, जिसके कारण वह आपसे नाराज हो सकती है। यदि ऐसा हो, तो आपको उन्हें मनाने की पूरी कोशिश करनी चाहिए, तभी आपको सफलता मिलती दिख रही है। आज आपको अपने घर व नौकरी में सतर्क रहना होगा और अपने मन का भेद किसी को नहीं बताना होगा, नहीं तो आज आपके परिवार का कोई सदस्य ही आपकी प्रगति में बाधा डाल सकता है। पिताजी को यदि आंखों से संबंधित कोई रोग चल रहा है, तो आज उसके कष्टो के कारण आपको भागदौड़ भी करनी पड़ सकती है।

कन्‍या राशि: कन्‍या राशि वाले आज का दिन आपके लिए उत्तम फलदायक रहेगा, लेकिन आपको नौकरी में आज सतर्क होकर कार्य करना होगा क्योकि आज आपके शत्रु आज आपको परेशान करने के लिए जोड़-तोड़ मेहनत करेंगे, यदि ऐसा संभव हुआ, तो आपके अधिकारी अपने अधिकारियों से डांट खानी पड़ सकती है, इसलिए सतर्क रहें। राजनीति क्षेत्र में जुड़े जातकों को आज भरपूर सफलता मिलेगी। सायंकाल के समय घरेलू वातावरण थोड़ा गर्म होने के बाद ही शांत हो जाएगा। पारिवारिक बिजनेस के लिए आज आपको किसी से सलाह लेने की जरूरत पड़ सकती है। यदि ऐसा हो, तो किसी किसी वरिष्ठ सदस्य से सलाह लें।

तुला राशि: तुला राशि वाले आज आपको अपनी बुद्धि और विवेक का प्रयोग करते सभी कार्यों में सफलता पानी होगी, लेकिन आज आपको प्रतीक्षा के बाद ही सफलता मिलेगी। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को आज अपने किसी पार्टनर से विरोध का सामना करना पड़ सकता है। यदि आज आपने बिना कारण के कोई निर्णय लिया, तो वह आपको भविष्य में पीड़ा दे सकता है। विवाह योग्य जातकों के लिए उतम विवाह के प्रस्ताव आएंगे। विद्यार्थियों को आज अपने उच्च शिक्षा के मार्ग को प्रशस्त करने के लिए अपने माता पिता के साथ की आवश्यकता होगी।

वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि वाले आज आपके ऊपर ढेरों जिम्मेदारियां आ सकती हैं। आज घर के सभी पुराने व लंबे समय से लटके हुए कार्य को आज पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोग आज अपने साथी के साथ कहीं घूमने फिरने का प्लान बना सकते हैं, जिसमें आपको अपने परिवार के बुजुर्ग सदस्यों की सलाह की आवश्यकता होगी। आज आप अपने व्यापार में धन आगमन की योजनाओं को किसी से शेयर ना करें। यदि ऐसा किया, तो वह आपके कार्य की प्रगति में बाधा डाल सकते हैं। बिजनेस में आपको किसी भी तरह के जोखिम को उठाने से बचना होगा, तभी फायदा मिलता दिख रहा है।

धनु राशि: धनु राशि वाले आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा। आज किसी रचनात्मक काम में भी आपकी रुचि बढ़ी दिखेगी। आज आपका कोई पुराना दोस्त मिलने से मन में प्रसन्नता रहेगी, जिसके साथ आप खूब बातचीत करेंगे। आज आपको अपने परिवार के सदस्यों से बहसबाजी में नहीं उलझना है। यदि ऐसा किया तो आपको किसी कष्ट का सामना करना पड़ सता है। आज आपको अपने धन को किसी को उधार देने से बचना होगा क्योंकि उसके वापस आने की संभावना बहुत कम है। सायंकाल के समय आज आपके लिए आपके परिवार का कोई सदस्य किसी सरप्राइस पार्टी को प्लान कर सकता है।

मकर राशि: मकर राशि वाले आज आज आपको अपनी पूर्व में की गई गलतियों से कुछ सीखने को मिलेगा, जिसके कारण आप आगे उस गलती को दोहराने की कोशिश बिल्कुल नहीं करेंगे।सायंकाल के बाद से आज स्थिति आपके पक्ष में आने लगेगी। दोपहर के समय आपको छुटपुट धन का लाभ होने की संभावना है। शुभ समाचार मिलने से आज मन में प्रसन्नता रहेगी। आज आपको व्यर्थ के विवादों से दूर रहना होगा, नहीं तो यह आपकी परेशानी का कारण बन सकते हैं। आज आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। ससुराल पक्ष से भी आज आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है।

कुंभ राशि: कुंभ राशि वाले आज आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने अफेयर को लेकर काफी एक्साइटेड रहेगे, लेकिन आज उनके परिवार के सदस्य इस रिश्ते को मंजूरी नहीं देंगे। यदि आज ऑफिस में आपके प्रमोशन या सैलरी बढाने की बात चल रही है, तो आपको अपने मन की प्रसंता को लोगों को नहीं दिखाना है, नहीं तो आपके शत्रु इसमें कोई बाधा डालने की पूरी कोशिश कर सकते हैं। सायंकाल के समय आज आपको कुछ जरूरी सामान की शॉपिंग करनी पड़ सकती है, लेकिन आपको अपनी जेब का ख्याल रखकर ही करनी होगी क्योंकि इसमें आपको अपनी आय और व्यय दोनों को ध्यान में रखना होगा, नहीं तो भविष्य में आप की आर्थिक स्थिति पर कोई संकट मंडरा सकता है।

मीन राशि: मीन राशि वाले आज ज का दिन आपके लिए कुछ उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। आज आपको अपने कार्यों में लाभ व हानि दोनों ही देखने को मिलेगी, लेकिन फिर भी आपके मन में प्रसन्नता रहेगी। कार्य व्यवसाय से आज आपको आशाजनक लाभ होगा, लेकिन वह मन को शांति नहीं दे सकेगा। आज आप अपने आवश्यक कार्य को पूरा करने में सुबह से ही व्यस्त नजर आएंगे, लेकिन आज आपको अपने परिवार के किसी सदस्य से किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है, जिसके कारण आपका मानसिक तनाव कम होगा। धन को लेकर आपको आज किसी से भी बहस में नहीं पड़ना है, नहीं तो वह आपकी परेशानी का कारण बन सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *