जानिए आज का राशिफल…

मेष राशि: मेष राशि वाले आज आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहेगा। आज आप संतान की शिक्षा से संबंधित भाग दौड़ करने में व्यस्त रहेंगे, जिसके कारण आप अपने व्यवसाय की ओर भी ध्यान नहीं देंगे और अपने कुछ कार्य को आगे के लिए टाल सकते हैं। आज आपको ऐसा नहीं करना है, नहीं तो वह आपको बाद में परेशानी दे सकते हैं, इसलिए आज आपको उसके साथ-साथ अपने व्यवसाय के जरूरी कामों को भी ध्यान देना होगा और उन्हें पूरा करना होगा। सायंकाल का समय आप भागदौड़ के कारण थकान सिर दर्द आदि जैसी समस्याएं आपको अपनी चपेट में ले सकती हैं। आज आप समस्या को जीवनसाथी से भी साझा कर सकते हैं।

वृष राशि: वृष राशि वाले आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। यदि आप अपने व्यवसाय में अपने किसी सहयोगी से मदद मांगेंगे, तो वह भी आज आपको आसानी से मिल जाएगी, जिसके कारण आपका कार्य आसानी से पूरा होगा। नौकरी कर रहे जातकों को आज कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। छोटे व्यापारियों को आज किसी से धन उधार लेना पड़ सकता है, तभी वह अपने धीमी गति से चल रहे व्यवसाय को प्रगति की ओर लेकर जा पाएंगे। जीवनसाथी से आज आपको कुछ जरूरी योजना पर विचार विमर्श करना बेहतर रहेगा। आज आप अपनी माताजी को ननिहाल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप कराने लेकर जा सकते हैं।

मिथुन राशि: मिथुन राशि वाले आज आपको शासन सत्ता का भी भरपूर सहयोग मिलता दिख रहा है, जो लोग सामाजिक क्षेत्रों से जुड़े हैं, आज वह सामाजिक कार्यों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिसका उन्हें लाभ भी अवश्य मिलेगा। आज आप अपने घर की रंगाई पुताई आदि पर भी कुछ धन व्यय कर सकते हैं। परिवार में यदि आज कोई झगड़े की स्थिति उत्पन्न हो, तो आपको उसमें दोनों पक्षों की सुनना बेहतर रहेगा। यदि आपने ऐसा नहीं किया, तो आपको किसी से खरी खोटी सुनने को मिल सकती है। आज आपको आपका लंबे समय से रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और आपको अपने भविष्य की चिंता कम होगी।

कर्क राशि: कर्क राशि वाले आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आप अपने परिवार के सदस्यों की आवश्यकताओं की पूर्ति करते नजर आएगे, जिससे परिवार के सदस्य भी प्रसन्न रहेंगे। आज आपकी माता जी आपसे कोई फरमाइशें कर सकती हैं, जिसे आप पूरा भी अवश्य करेंगे। यदि जीवनसाथी से आपको आज कोई उपहार मिलेगा। आज आपके पिताजी आपसे किसी कार्य को करने के लिए यदि मना करें, तो कभी कभी बड़ों की बात मानना बेहतर रहता है। यदि आज आप संतान को किसी नये बिजनेस को कराने की सोच रहे हैं, तो उसमें आपको किसी को पार्टनर बनाने से बचना हो चाहिए, नहीं तो बाद में आपको पछताना पड़ सकता है।

सिंह राशि: सिंह राशि वाले लोगों के लिए दिन की शुरुआत थोड़ी कमजोर है सकती है, क्योंकि आज आप मानसिक रूप से भी थोड़े कमजोर रहेंगे और स्वास्थ्य भी खराब हो सकता है। विशेष रूप से जोड़ों में दर्द या एसिडिटी की समस्या आपको परेशान कर सकती है। किसी बहुत पुरानी बात को लेकर आपका काफी खर्चा भी हो सकता है। आज किसी भी विवाद में पड़ने से आपको बचना चाहिए। दांपत्य जीवन में आज का दिन बेहतर रहेगा और जीवनसाथी से आपका प्रेम बढ़ेगा। प्रेम जीवन की बात करें तो अपने प्रिय से आप किसी धार्मिक दृष्टिकोण पर विचार विमर्श करेंगे। इससे आप दोनों को एक दूसरे को बेहतर तरीके से समझने का मौका मिलेगा। नौकरी के सिलसिले में किए गए प्रयास सफल रहेंगे और व्यापार में निवेश करने से पहले अच्छी तरह जांच पड़ताल कर लें।

कन्‍या राशि: कन्‍या राशि वाले आपके लिए आज का दिन मिले-जुले परिणाम लेकर आएगा। आप के प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनेगी। आपका प्रिय अपनी किसी गलती को मानेगा और आप से उसके संबंध बेहतर होंगे। दांपत्य जीवन जी रहे लोगों को अच्छे परिणाम मिलेंगे। जीवनसाथी अपनी जिम्मेदारियों को अच्छा से निभाएगा और आपका विवाह बंधन मजबूत होगा। जहां तक बात आपके काम की है, तो काम के सिलसिले में आज आप थोड़े कमजोर पड़ सकते हैं। आपको ऐसा महसूस हो सकता है कि आप के काम करने के लिए जगह सही नहीं है, इसलिए आप नौकरी बदलने का विचार कर सकते हैं। यात्राओं के लिए दिन कमजोर रहेगा, लेकिन व्यापार कर रहे लोगों को अच्छा लाभ मिल सकता है।

तुला राशि: तुला राशि वाले आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। पारिवारिक जीवन में कोई नई बात आपके सामने आएगी या किसी सदस्य का स्वास्थ्य बिगड़ने से आप चिंतित रहेंगे। इसका असर आपके काम पर भी पड़ेगा, लेकिन फिर भी आप अपने मनोबल के कारण अपने काम को सही अंजाम तक पहुंचा पाएंगे। बिना सोचे विचारे बात करने से आपको परेशानी हो सकती है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए दिन अनुकूल रहेगा, उनका परिवार उनके प्रति प्रेम प्रदर्शित करेगा। जो लोग दांपत्य जीवन जी रहे हैं, उनके लिए भी दिन अनुकूल है, लेकिन उनका जीवनसाथी आज किसी यात्रा पर जा सकता है और संभव है कि वह कोई तीर्थयात्रा हो, जिस पर आप भी उनके साथ जाएं।

वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि वाले आपके लिए आज का दिन यात्रा पर जाने के लिए सर्वश्रेष्ठ रहेगा। यात्राओं से आपको नई ऊर्जा मिलेगी और धन प्राप्ति भी संभव है। आज कुछ नए लोगों से मिलने का मौका मिलेगा और कुछ पुराने मित्रों से भी भेंट हो सकती है। परिवार का वातावरण काफी खूबसूरत रहेगा और परिवार में सुख शांति रहेगी। आपका स्वास्थ्य मजबूत होगा और आप स्वयं में ऊर्जा का अनुभव करेंगे। धन प्राप्ति के उद्देश्य से दिन अनुकूल रहेगा। भाग्य आपको कर्म करने के लिए प्रेरित करेगा। आज आप जितने प्रयास करेंगे, उसका आपको लाभ मिलेगा। अपने कार्यस्थल पर आपको अच्छे अनुभव होंगे और उसकी वजह से आप अपने काम को पसंद करेंगे। दांपत्य जीवन में थोड़ी तनाव की स्थिति बन सकती है। जो लोग प्रेम जीवन जी रहे हैं, उनके लिए दिन काफी अनुकूल है।

धनु राशि: धनु राशि वाले आपके लिए आज का दिन अच्छे अनुभव लेकर आएगा। जो एक मानसिक रूप से दबाव आप महसूस कर रहे थे, आज उस से मुक्ति मिलेगी। कुछ नया करने का विचार करेंगे, जिसके कारण आर्थिक तौर पर लाभ मिलेगा। खर्चे बने रहेंगे, फिर भी आर्थिक रूप से आप मजबूती अनुभव करेंगे। काम के सिलसिले में आज काफी अच्छे नतीजे हासिल होंगे। आपको शासन का सहयोग मिलेगा और राज्य पक्ष से लाभ होगा। परिवार का वातावरण अच्छा रहेगा। रिश्तो में अनुकूलता रहेगी। प्रॉपर्टी संबंधित लाभ हो सकता है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए दिन काफी बेहतर रहेगा, वे अपने प्रिय को साथ लेकर कहीं दूर यात्रा पर निकल सकते हैं।

मकर राशि: मकर राशि वाले लोगों के लिए आज का दिन खर्चों से मुक्ति देने वाला साबित होगा। इसी वजह से आप काफी अच्छा अनुभव करेंगे। आपकी इनकम भी बढ़ेगी और खर्चे कम होंगे। आर्थिक तौर पर आप मजबूत बनेंगे। आपके अंदर गजब का आत्मविश्वास देखने को मिलेगा। आप हर काम को बेहतर तरीके से अंजाम दे पाएंगे। संपत्ति में बढ़ोतरी होने की संभावना है। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। प्रेम जीवन में कुछ लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। जो लोग दांपत्य जीवन जी रहे हैं, उन्हें आज अच्छे नतीजे प्राप्त होंगे। जीवनसाथी से भविष्य के किसी खास मुद्दे पर चर्चा कर सकते हैं। परिवार में सब एक दूसरे को खुश रखने की कोशिश करेंगे।

कुंभ राशि: कुंभ राशि वाले आपको आज अपने अंदर प्रेम की भावना महसूस होगी और चाहे आपका कोई प्रिय जन हो या ऑफिस का कोई व्यक्ति आप सब के प्रति अच्छा भाव रखेंगे। इस कारण से आज आपको ताजगी महसूस होगी। काम के सिलसिले में आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा और आप मजबूती से अपना काम करेंगे। आपके बॉस से भी आप की स्थिति सुधरेगी। आप किसी लंबी यात्रा या विदेश जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। आर्थिक तौर पर दिन थोड़ा सा कमजोर हो सकता है, क्योंकि आप के खर्चों में अचानक से बढ़ोतरी हो सकती है। प्रेम जीवन में दिन अनुकूलता वाला रहेगा और कुछ लोग अपने प्रिय को प्रेम विवाह के लिए प्रपोज कर सकते हैं। दांपत्य जीवन में भी दिन बेहतर रहेगा।

मीन राशि: मीन राशि वाले आज के दिन आपको एक साथ कई लाभ हो सकते हैं। इस कारण से आपकी खुशी दोगुनी हो जाएगी। भाग्य भी आपके पक्ष में रहेगा और इस वजह से कार्य में सफलता मिलेगी और आपको हर्ष होगा। दांपत्य जीवन में सुकून भरे पल मिलेंगे और जीवनसाथी के साथ किसी पार्टी में जाएंगे। अपने खास दोस्तों से मिल मुलाकात होगी। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए भी दिन अच्छा रहेगा। आप अपने प्रिय से अपने मन की बात करेंगे। परिवार के बड़ों का स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहने की ओर इशारा कर रहा है। आपका स्वास्थ्य बेहतर बनेगा और आप नई जीवन ऊर्जा का एहसास करेंगे। काम के सिलसिले में दिन अनुकूल रहेगा और व्यापार में भी सफलता मिलने की पूरी संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *