जानिए आज का राशिफल…

मेष राशि: मेष राशि वाले आज किसी नए व्यवसाय को शुरू करना चाहते हैं, तो उनके लिए आज का दिन उत्तम रहने वाला है, इसलिए वह आज अपने माता और पिता का आशीर्वाद लेकर नए व्यवसाय को शुरू कर सकते हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज अपने साथी से वार्ता करते समय अपनी वाणी की सौम्यता को बनाए रखना होगा, नहीं तो आज कोई वाद विवाद हो सकता है, जोकि लंबा चल सकता है। सायंकाल का समय आज आप अपने किसी परिजन के घर पूजा पाठ आदि में सम्मिलित हो सकते हैं।

वृष राशि: वृष राशि वाले आपके लिए आज का दिन परेशानी भरा हो सकता है, व्यवसाय में कुछ परेशानी आपको लंबे समय से घेरे हुई थी, तो आज आप उनके लिए और परेशान रहेंगे, जिसके कारण आज आपके कामों में भी रुकावटें आएंगी। आज आपको अपने अनावश्यक खर्चों को रोकना होगा, नहीं तो बाद में आपको पछताना भी पड़ सकता है। यदि आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो उसमें वाहन सावधानी से चलाएं, नहीं तो किसी दुर्घटना के होने का भय बना हुआ है।

मिथुन राशि: मिथुन राशि वाले आज का दिन प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए उत्तम रहने वाला है, क्योंकि आज उन्हे परिवार के सदस्यों द्वारा मंजूरी मिल सकती है, जिसके कारण उनका आगे का रास्ता भी साफ होगा। यदि आज आपका कोई कोर्ट कचहरी संबंधित मामला विवादित है, तो उसमें आज परिणाम आपके पक्ष में आ सकते हैं, लेकिन आज आपको अपने व्यापार में किसी भी नए व्यक्ति को साझेदार बनाने से बचना बेहतर रहेगा, इसलिए आज विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता हासिल करने के लिए कठिन परिश्रम करना होगा, तभी वह किसी परीक्षा में बेहतर परिणाम पा सकेंगे।

कर्क राशि: कर्क राशि वाले आज आपको अपने स्वास्थ्य में किसी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आज आपके कुछ पुराने छुपे रोग फिर से उभर सकते हैं, जिनके कारण आप परेशान रहेंगे। आज व्यापार, नौकरी कर रहे लोगों को अपने कार्य क्षेत्र में छुपे हुए शत्रुओं से सावधान रहना होगा, क्योंकि आपके मित्र के रुप में हो सकते हैं और आपके सभी बनते हुए कामों में रोड़ा अटकाने की पूरी कोशिश करेंगे, इसलिए आज आपको इनसे सावधान रहने की पूरी कोशिश करनी होगी।

सिंह राशि: सिंह राशि वाले आज का दिन विद्यार्थियों के लिए बेहतर रहने वाला है। यदि वह अपने कमजोर विषय पर पकड़ बनाकर आगे बढ़ेंगे, तो वह सफलता अवश्य हासिल करेंगे, जिसमें उन्हें अपने गुरुजनों का साथ भी भरपूर मिलेगा, जो लोग नौकरी में कार्यरत हैं, उनको आज किसी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है, क्योंकि आज उनका कोई मित्र उनकी चुगली कर सकता है, जिसके कारण उनके अधिकारियों से उनको डांट खानी पड़ सकती है। आज आपको अपने किसी महत्वपूर्ण निर्णय को लेने से पहले अपने पिताजी से सलाह मशवरा करना बेहतर रहेगा।

कन्‍या राशि: कन्‍या राशि वाले आपके लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। अपने काम पर ध्यान देंगे। दोपहर बाद इनकम में बढ़ोतरी होती हुई नजर आएगी। हल्के खर्चे तो रहेंगे, लेकिन वो चिंता नहीं देंगे। मानसिक रूप से मजबूत रहेंगे। हंसी-मजाक से घर और आसपास के लोगों को खुश रखेंगे। संबंधों में समस्याएं कम होंगी।

तुला राशि: तुला राशि वाले आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। आपको कहीं लंबी ट्रेवलिंग का मौका मिलेगा। काम के सिलसिले में दिनमान काफी व्यस्तता भरा रहेगा। आप बिजी रहेंगे और जरूरी कामों से आपका ध्यान हट सकता है। इनका मच्छी होगी।

वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि वाले आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायक रहेगा। दिन की शुरुआत थोड़ी कमजोर रहेगी। आप चिंतित रहेंगे। कुछ कामों में अटकाव होगा, लेकिन दोपहर बाद स्थितियां एकदम से आपके पक्ष में आ जाएंगी। भाग्य का साथ मिलेगा और काम बनते चले जाएंगे। आप अपने काम को लेकर निश्चिंत रहें और मजबूती से डटे रहें।

धनु राशि: धनु राशि वाले आपके लिए आज का दिन सामान्य रूप से फलदायक रहेगा। किसी बात को लेकर चिंता मग्न रहेंगे। ससुराल से कोई अच्छी खबर आ सकती है। सेहत में सुधार होगा। काम के सिलसिले में आपकी तीव्र बुद्धि आपके बहुत काम आएगी। अपने साथियों से भी अच्छी ट्यूनिंग रखेंगे।

मकर राशि: मकर राशि वाले आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। सुबह तक जो चुनौतियां आपको नजर आ रही थीं, दोपहर होते-होते वह कम हो जाएंगी और आप की स्थिति अच्छी हो जाएगी, लेकिन आज के दिन खर्चे बने रहेंगे और इनकम में थोड़ी गिरावट आएगी, इसलिए सावधानी रखें।

कुंभ राशि: कुंभ राशि वाले आपके लिए आज का दिन मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज के दिन काफी खुश होंगे क्योंकि आप बहुत सारा समय अपने प्रिया के साथ बिताएंगे। उन्हें कोई बढ़िया गिफ्ट भी दे सकते हैं। अपने विरोधियों से सावधान रहना जरूरी होगा।काम के सिलसिले में आज का दिन अच्छा रहेगा। आप मेहनत से काम करेंगे।

मीन राशि: मीन राशि वाले आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। घर की जिम्मेदारियों को संभालने के साथ-साथ आप अपनी लव लाइफ को भी खूबसूरत बनाने की कोशिश करेंगे और अपने प्रिय का दिल जीत लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *