जानिए आज का राशिफल…

मेष राशि: मेष राशि वाले आज का दिन कामकाज कर रहे लोगों के लिए अच्छी शुरुआत लेकर आएगा। कोई बड़ा लाभ मिलने से उनका मन प्रसन्न रहेगा,लेकिन बिजनेस कर रहे लोगों को कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला को सीखना बेहतर रहेगा,तभी लोगों से अपना काम निकलवा पाएंगे। माताजी से आपका किसी बात पर झगड़ा हो सकता है। आप अपनी बुद्धि का प्रयोग करके वह सब कुछ पा सकते हैं,जिसकी आपके पास अभी तक कमी थी। आपको धन लाभ भी मिलता दिख रहा है।

वृष राशि: वृष राशि वाले आज का दिन आपके जीवन में कुछ उतार-चढ़ाव लेकर आएगा,लेकिन आप परिवार के सदस्यों की महत्वकाक्षाओं की पूर्ति करेंगे। जीवन सुखमय बना रहेगा। आप अपनी सूझबूझ से किसी कठिन समस्या का हल खोजने में कामयाब रहेंगे। कार्यक्षेत्र में अधिकारी आपके कार्यों की सराहना करते नजर आएंगे,जिससे आपके शत्रु भी आपके मित्र हो सकते हैं। आप अपने परिवार के सदस्यों की जरूरतों का पूरा ध्यान रखेंगे और उनकी उम्मीदों पर खरा उतरेंगे,लेकिन आपने यदि किसी पर आंख मूंदकर भरोसा किया,तो वह आपको धोखा दे सकता है।

मिथुन राशि: मिथुन राशि वाले आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। आप अपनी मीठी वाणी से लोगों को अपना बनाने में कामयाब रहेंगे। यदि आपकी किसी संपत्ति का सौदा चल रहा है,तो उसमें आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। नवविवाहित जातकों के जीवन में कोई समस्या उत्पन्न हो सकती है। विद्यार्थी अपनी परीक्षा में कठिन परिश्रम करेंगे,तभी उन्हें सफलता हासिल होती होगी।

कर्क राशि: कर्क राशि वाले आज का दिन व्यापार कर रहे लोगों के लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा व अपने व्यापार में कुछ और तकनीकों को बढ़ाकर और बड़ा कर सकते हैं,जिससे उन्हें लाभ भी अधिक होगा। आपका कोई परिजन आपको यदि किसी मामले में सलाह दे,तो आपको तुरंत किसी की बात नहीं माननी है। फाइनेंस से जुड़े लोगों को कोई नुकसान हो सकता है। परिवार में चल रही कलह आपका सिरदर्द बनेगी,जिसे आपको वरिष्ठ सदस्यों की मदद से सुलझाना होगा। आप भविष्य के लिए धन भी आसानी से अर्जित कर पाएंगे।

सिंह राशि: सिंह राशि वाले आज का दिन आपके लिए मध्यम रुप से फलदायक रहेगा। आज आपको किसी बहुमूल्य वस्तु की प्राप्ति हो सकती है, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। आज आपकी अपने किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी, जिससे मिलने को आप लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। आज आप गरीबों की सहायता और कार्यकुशलता से दूसरों व्यक्तियों को अपनी ओर आकर्षित करने में सफल रहेंगे। विद्यार्थियों को आज शिक्षा में कोई बाधा उत्पन्न हो सकती है। सायंकाल का समय आप अपने परिजनों के साथ बातचीत में व्यतीत करेंगे।

कन्‍या राशि: कन्‍या राशि वाले आज का दिन आप के मान सम्मान में वृद्धि भरा रहेगा। आज आपको ससुराल पक्ष से भी मान सम्मान मिलता दिख रहा है, जिससे आपकी यश व कीर्ति बढ़ेगी। आज आप जिस भी कार्य में हाथ डाल लें,गे वह उत्तम रूप से सफल रहेगा, इसलिए आज आप वही कार्य करने की सोचें, जो आपको अधिक प्रिय हो। नौकरी में कर रहे जातकों को भी आज उनकी पसंद का कार्य करने का मिल सकता है, जिससे उनका मन प्रसन्न होगा। सायंकाल से लेकर रात्रि तक आज आपको अपने अनावश्यक खर्चों पर लगाम लगानी होगी।

तुला राशि: तुला राशि वाले आज का दिन आपके स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से कुछ नरम गरम रह सकता है। यदि आपको कोई स्वास्थ्य समस्या है, तो उसके निराकरण हेतु डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें। परिवार की ओर से आज आपको कोई सूचना प्राप्त हो सकती है, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। रोजगार की दिशा में कार्यरत लोगों को उत्तम अवसर प्राप्त होंगे। कार्यक्षेत्र में भी आज आपके साहस और पराक्रम की सराहना होगी। साझेदारी में यदि आपने किसी व्यापार को करने का सोचा है, तो उसके लिए आज दिन उत्तम रहेगा।

वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि वाले आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा। आज आप अपने परिवार के किसी सदस्य से किया हुआ वादा पूरा करने में सफल रहेंगे, जिसे देखकर परिवार के और सदस्य भी प्रसन्न होंगे। सायं काल का समय आज आप अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे। आज यदि आप किसी से धन का लेनदेन करने की सोच रहे हैं, तो उसे कुछ समय के लिए टाल दें, नहीं तो आपका वह धन फंस सकता है। नौकरी कर रहे जातकों ने यदि पार्ट टाइम कार्य करने का सोचा है, तो उसके लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे।

धनु राशि: धनु राशि वाले आज का आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आज आपको अपने व्यापार में एक के बाद एक लाभ के सौदा आएंगे। यदि आपने किसी को धन उधार दिया हुआ है, तो वह भी आज आपको वापस मिल सकता है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। ससुराल पक्ष से आज आपकी अपने साले व बहनोई से कहासुनी हो सकती है, जिसमें आपको अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा, नहीं तो रिश्तों में दरार पड़ सकती है। सायंकाल का समय आप अपने मित्रों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे।

मकर राशि: मकर राशि वाले आज का दिन आपकी इच्छाओं की पूर्ति का दिन रहेगा। व्यवसाय में भी आज आपके किए गए प्रयास फलीभूत होंगे। सायंकाल के समय घूमने फिरने के दौरान आज आपको कोई अहम जानकारी प्राप्त हो सकती है, जो आपके लाभ लेकर आएगी। घर परिवार में यदि कोई समस्या चल रही थी, वह आज समाप्त हो सकती है, लेकिन परेशान ना हो। परिवार के सदस्यों की मदद से आप इसे सुलझाने में कामयाब रहेंगे। यदि आपने कहीं शेयर संबंधी निवेश किया हुआ है, तो वह आज आपको फायदा दे सकता है।

कुंभ राशि: कुंभ राशि वाले आज का दिन आपके लिए भविष्य की नई-नई योजनाओं को लेकर आएगा। नौकरी में आज आपको अपने किसी सीनियर की मदद से पदोन्नति प्राप्त हो सकती है, जिसके कारण आपका मन प्रसन्न होगा और आप अपने परिवार के सदस्यों के लिए किसी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। आज छोटे व्यापारियो को आज नगद धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। विद्यार्थियों को अपनी परीक्षा में सफलता प्राप्ति के लिए कठिन परिश्रम की आवश्यकता है। जीवनसाथी का सहयोग आज आपको भरपूर मिलता दिख रहा है।

मीन राशि: मीन राशि वाले आज आज के दिन आप का मन थोड़ा परेशान रह सकता है, वह इधर-उधर भटकेगा, लेकिन आज आपको किसी के बहकावे में आकर अपने किसी अहम निर्णय को नहीं लेना है। यदि आज आपने ऐसा किया, तो भविष्य में आप किसी बड़ी मुसीबत में फंस सकते हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोगों ने यदि अभी तक अपने साथी को अपने परिवार के सदस्यों से नही मिलवाया है, तो उसके लिए आज दिन उतम रहने वाला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *