जानिए आज का राशिफल….

मेष राशि: मेष राशि वाले आज का दिन आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि का दिन रहेगा, क्योंकि आज आपके सामने यदि कोई विपरीत स्थिति भी उत्पन्न हो, तो उसे आप साहस दिखाते हुए संभालने में कामयाब रहेंगे। नौकरी कर रहे जातकों के तेज को देखकर आज उनके शत्रु भी परास्त होंगे, जिनसे उन्हें डरने की आवश्यकता नहीं है। सायंकाल के समय आप अपने मित्रों के साथ पार्टी करते नजर आएंगे, लेकिन उसमें आपको ध्यान देना होगा कि यदि आप किसी से कुछ बोले तो बहुत तोल मोल कर बोले, नहीं तो आपकी कोई बात किसी को बुरी लग सकती है।

वृष राशि: वृष राशि वाले आज आपकी सामाजिक स्तर पर प्रतिष्ठा बढ़ सकती है, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे। यदि आपने किसी व्यक्ति को धन उधार दिया, तो आपको उस धन को वापस मिल पाना मुश्किल होगा, इसलिए आज व्यापार कर रहे लोगों को भी लेनदेन करने से पहले सावधानी बरतनी होगी, नहीं तो बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। आज सायंकाल के समय आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर अपने किसी परिजन के घर दावत पर जा सकते हैं।

मिथुन राशि: मिथुन राशि वाले आज के दिन आप अपने व्यापार में कुछ सकारात्मक बदलाव कर सकते हैं, जिनका बाद में आप लाभ उठाएंगे। आज आपको अपने घर में किसी भी विपरीत परिस्थिति के उत्पन्न होने पर भी क्रोध नहीं करना है, नहीं तो आपके परिवार का कोई सदस्य उसका फायदा उठा सकता है। आज आपको अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर कुछ चिंताएं रहेंगी, जिन्हें आप दूर करने के लिए अपने पिता व भाइयों से सलाह मशवरा कर सकते हैं, जिनका आपको समाधान भी मिलेगा।

कर्क राशि: कर्क राशि वाले आज का दिन आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि का दिन रहेगा, लेकिन आप अपने बढ़ते कॉन्फिडेंस के चक्कर में किसी से कोई गलत वादा कर सकते हैं, लेकिन आपको ऐसा नहीं करना है। यदि आपने उस वादे को पूरा नहीं किया, तो उसके लिए आपको सुनने को मिल सकता है। आपके रिश्तों में भी कोई लंबी दूरी आ सकती है, लेकिन आज आप अपनी काफी समस्याओं को अपनी बुद्धि का प्रयोग करके सफल कर कर सकते हैं।

सिंह राशि: सिंह राशि वाले आपके लिए आज का दिनमान मध्यम फलदायक रहेगा। दिन की शुरुआत तो अच्छी होगी, लेकिन दोपहर बाद आपके खर्चों में बढ़ोतरी होगी। इसके बाद आपकी चिंताएं थोड़ी बढ़ सकती हैं। सेहत बढ़िया रहेगी। काम के सिलसिले में दिन ज्यादा मेहनत की ओर इशारा करता है और आपको ट्रैवलिंग भी करनी होगी।

कन्‍या राशि: कन्‍या राशि वाले आपके लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। अपने काम पर ध्यान देंगे। दोपहर बाद इनकम में बढ़ोतरी होती हुई नजर आएगी। हल्के खर्चे तो रहेंगे, लेकिन वो चिंता नहीं देंगे। मानसिक रूप से मजबूत रहेंगे। हंसी-मजाक से घर और आसपास के लोगों को खुश रखेंगे। संबंधों में समस्याएं कम होंगी।

तुला राशि: तुला राशि वाले आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। आपको कहीं लंबी ट्रेवलिंग का मौका मिलेगा। काम के सिलसिले में दिनमान काफी व्यस्तता भरा रहेगा। आप बिजी रहेंगे और जरूरी कामों से आपका ध्यान हट सकता है। इनका मच्छी होगी।

वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि वाले आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायक रहेगा। दिन की शुरुआत थोड़ी कमजोर रहेगी। आप चिंतित रहेंगे। कुछ कामों में अटकाव होगा, लेकिन दोपहर बाद स्थितियां एकदम से आपके पक्ष में आ जाएंगी। भाग्य का साथ मिलेगा और काम बनते चले जाएंगे। आप अपने काम को लेकर निश्चिंत रहें और मजबूती से डटे रहें।

धनु राशि: धनु राशि वाले आपके लिए आज का दिन सामान्य रूप से फलदायक रहेगा। किसी बात को लेकर चिंता मग्न रहेंगे। ससुराल से कोई अच्छी खबर आ सकती है। सेहत में सुधार होगा। काम के सिलसिले में आपकी तीव्र बुद्धि आपके बहुत काम आएगी। अपने साथियों से भी अच्छी ट्यूनिंग रखेंगे।

मकर राशि: मकर राशि वाले आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। सुबह तक जो चुनौतियां आपको नजर आ रही थीं, दोपहर होते-होते वह कम हो जाएंगी और आप की स्थिति अच्छी हो जाएगी, लेकिन आज के दिन खर्चे बने रहेंगे और इनकम में थोड़ी गिरावट आएगी, इसलिए सावधानी रखें।

कुंभ राशि: कुंभ राशि वाले आज का दिन प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए बेहतर रहने वाला है, क्योकि आज आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, जिसमें उनको कार्यक्षेत्र में पदोन्नति अथवा वेतन वृद्धि जैसी कोई सूचना सुनने को मिलेगी। यदि विधार्थियों को शिक्षा मे कुछ समस्याए आ रही थी, तो आप उनका समाधान खोजने में भी सफल रहेंगे। आज आप किसी राजनीतिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं, जहां आपकी कुछ रसूखदार लोगों से मुलाकात होगी, जो लोग अपने बढ़ते हुए खर्चे के कारण परेशान हैं, तो आज वह उन्हें काफी हद तक कम करने में सफल रहेंगे।

मीन राशि: मीन राशि वाले आज आप अपने बेवजह के खर्चों के कारण परेशान रहेंगे, जिन पर आपको लगाम लगानी होगी। आज आपके सामने कुछ ऐसे खर्चे आएंगे, जो आपको मजबूरी में ना चाहते हुए भी करने पड़ेंगे, जिनके कारण आप परेशान रहेंगे व आपके आर्थिक स्थिति भी कमजोर रहेगी। आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी सांस्कृतिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। पारिवारिक जीवन में भी आज आप अपनी चल रही समस्याओं के लिए अपने पिताजी से सलाह मशवरा कर सकते हैं। आज आपको अपनी संतान के भविष्य से संबंधित धन को निवेश करने से पहले किसी से सलाह मशवरा अवश्य करना होगा, नहीं तो आपका वह धन डूब सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *