जानिए आज का राशिफल…

मेष राशि: मेष राशि वाले आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। रियल स्टेट से जुड़े लोग अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। आज आपको कार्यक्षेत्र में चल रही समस्याओं के लिए अपने सीनियर से बातचीत करनी होगी। आपके परिवार के किसी सदस्य का कोई रूखा व्यवहार आज आपको पसंद नहीं आएगा,लेकिन फिर भी आपको उनकी बात को सुननी व समझनी होगी। आज आप दिल से लोगों का भला सोचेंगे,लेकिन कभी-कभी लोग इसे आपका स्वार्थ भी समझ सकते हैं, इसलिए किसी की मदद बहुत ही सोच विचारकर करें।

वृष राशि: वृष राशि वाले आज का दिन नौकरी में कार्यरत लोगों के लिए परेशानियों से छुटकारा दिलवाने वाला रहेगा। आज आपको थकान,सिरदर्द,बुखार आदि जैसी समस्या हो सकती है। व्यापार के मामले में आज आपको किसी पर भरोसा करना नुकसान दे सकता है। व्यवसाय में आपको आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए लाभ के अवसर मिलते रहेंगे,जिनको पहचान कर आप अच्छा धन कमाने में कामयाब रहेंगे। आपको आज किसी नए वाहन की खरीदारी करना भी उत्तम रहेगा,लेकिन किसी सदस्य के विवाह में आ रही समस्या के लिए आप थोड़ा चिंतित रहेंगे।

मिथुन राशि: मिथुन राशि वाले आज का दिन आपके पराक्रम में वृद्धि लेकर आएगा। आपको कुछ बेवजह के खर्चे चिंता में डाल सकते हैं,लेकिन परेशान ना हो। आज कुछ खर्चे आपको मजबूरी में करने ही पड़ेंगे। आर्थिक स्थिति को लेकर आप गहरा सोच विचार करेंगे और कुछ धन भविष्य के लिए भी संचय कर सकते हैं। आपको आज किसी बड़े निवेश में हाथ डालने से बचना होगा। परिवार में सुख शांति बनाए रखने के लिए आज आपको कुछ लोगों की बातों को नजरअंदाज करना होगा। यदि आपका कोई लड़ाई झगड़ा उत्पन्न हो,तो उसमें भी संयम बनाए रखें।

कर्क राशि: कर्क राशि वाले आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के मामले में उत्तम रहने वाला है। यदि आपको कोई शारीरिक कष्ट चल रहा था,तो उसमें आज सुधार हो सकता है। भाग्य के भरोसे यदि आपने किसी काम को खोला,तो उसमें आप अच्छा मुनाफा कमाने में कामयाब रहेंगे। नौकरी में कार्यरत लोगों को आज अपने सहयोगियों के साथ की आवश्यकता होगी,क्योंकि उन्हें कोई ऐसा काम सौंपा जाएगा,जिसमें उन्हें अपने जूनियर से मदद लेनी पड़ सकती है। यदि आपने पहले किसी को धन उधार दिया था,तो आज वह भी आपको वापस मिल सकता है।

सिंह राशि: सिंह राशि वाले आज का दिन आपके लिए मध्यम रुप से फलदायक रहेगा। आज आपको किसी बहुमूल्य वस्तु की प्राप्ति हो सकती है, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। आज आपकी अपने किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी, जिससे मिलने को आप लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। आज आप गरीबों की सहायता और कार्यकुशलता से दूसरों व्यक्तियों को अपनी ओर आकर्षित करने में सफल रहेंगे। विद्यार्थियों को आज शिक्षा में कोई बाधा उत्पन्न हो सकती है।

कन्‍या राशि: कन्‍या राशि वाले आज का दिन आप के मान सम्मान में वृद्धि भरा रहेगा। आज आपको ससुराल पक्ष से भी मान सम्मान मिलता दिख रहा है, जिससे आपकी यश व कीर्ति बढ़ेगी। आज आप जिस भी कार्य में हाथ डाल लें,गे वह उत्तम रूप से सफल रहेगा, इसलिए आज आप वही कार्य करने की सोचें, जो आपको अधिक प्रिय हो। नौकरी में कर रहे जातकों को भी आज उनकी पसंद का कार्य करने का मिल सकता है, जिससे उनका मन प्रसन्न होगा।

तुला राशि: तुला राशि वाले आज का दिन आपके स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से कुछ नरम गरम रह सकता है। यदि आपको कोई स्वास्थ्य समस्या है, तो उसके निराकरण हेतु डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें। परिवार की ओर से आज आपको कोई सूचना प्राप्त हो सकती है, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। रोजगार की दिशा में कार्यरत लोगों को उत्तम अवसर प्राप्त होंगे। कार्यक्षेत्र में भी आज आपके साहस और पराक्रम की सराहना होगी।

वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि वाले आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा। आज आप अपने परिवार के किसी सदस्य से किया हुआ वादा पूरा करने में सफल रहेंगे, जिसे देखकर परिवार के और सदस्य भी प्रसन्न होंगे। सायं काल का समय आज आप अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे। आज यदि आप किसी से धन का लेनदेन करने की सोच रहे हैं, तो उसे कुछ समय के लिए टाल दें, नहीं तो आपका वह धन फंस सकता है।

धनु राशि: धनु राशि वाले आज का आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आज आपको अपने व्यापार में एक के बाद एक लाभ के सौदा आएंगे। यदि आपने किसी को धन उधार दिया हुआ है, तो वह भी आज आपको वापस मिल सकता है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। ससुराल पक्ष से आज आपकी अपने साले व बहनोई से कहासुनी हो सकती है, जिसमें आपको अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा, नहीं तो रिश्तों में दरार पड़ सकती है।

मकर राशि: मकर राशि वाले आज का दिन आपकी इच्छाओं की पूर्ति का दिन रहेगा। व्यवसाय में भी आज आपके किए गए प्रयास फलीभूत होंगे। सायंकाल के समय घूमने फिरने के दौरान आज आपको कोई अहम जानकारी प्राप्त हो सकती है, जो आपके लाभ लेकर आएगी। घर परिवार में यदि कोई समस्या चल रही थी, वह आज समाप्त हो सकती है, लेकिन परेशान ना हो। परिवार के सदस्यों की मदद से आप इसे सुलझाने में कामयाब रहेंगे।

कुंभ राशि: कुंभ राशि वाले आज का दिन आपके पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति का दिन रहेगा। विद्यार्थियों को भी शिक्षा और प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलने की पूरी संभावना है। आज आपको अपने किसी प्रयोजन के लिए कुछ रुपयों का इंतजाम करना पड़ सकता है। सायंकाल के समय आज आपके घर किसी छोटी मोटी पार्टी का आयोजन हो सकता है।

मीन राशि: मीन राशि वाले आज आज के दिन आप का मन थोड़ा परेशान रह सकता है, वह इधर-उधर भटकेगा, लेकिन आज आपको किसी के बहकावे में आकर अपने किसी अहम निर्णय को नहीं लेना है। यदि आज आपने ऐसा किया, तो भविष्य में आप किसी बड़ी मुसीबत में फंस सकते हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोगों ने यदि अभी तक अपने साथी को अपने परिवार के सदस्यों से नही मिलवाया है, तो उसके लिए आज दिन उतम रहने वाला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *