जानिए आज का राशिफल…

मेष राशि: मेष राशि वाले आज का दिन आपके प्रभाव और प्रताप में वृद्धि लेकर आएगा। आपको अपने लक्ष्य को पकड़ कर चलना होगा तभी आप उन्हें पूरा कर पाएंगे नहीं तो आप किसी अन्य काम में लगकर उनकी ओर ध्यान नहीं देंगे जिसके लिए बाद में आपको समस्या होगी। राजनीति में कार्यरत लोग आज अपनी लोकप्रियता बढ़ाने की पूरी कोशिश करेंगे जिसमें वह सफल भी अवश्य होंगे। आप किसी काम में परिवार के सभी सदस्यों को साथ लेकर चलने की कोशिश करेंगे,लेकिन रिश्तों में चल रही अनबन के कारण वह संभव नहीं होगा।

वृष राशि: वृष राशि वाले आज आपको कार्यक्षेत्र में मन लगाकर कार्य करना होगा। आप किसी से धन उधार लेने से बचें। यदि आप किसी काम को कर रहे हैं,तो उसमें अनुशासन पर पूरा जोर दें और विरोधियों से आपको सावधान रहने की आवश्यकता है,क्योंकि वह सक्रिय रहेंगे और आपके काम में नकल निकालने की पूरी कोशिश करेंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन उत्तम रहने वाला है। आप धर्म कर्म के कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे जिससे आपकी छवि और निखरेगी।

मिथुन राशि: मिथुन राशि वाले आज का दिन आपके लिए शुभ परिणाम लेकर आएगा,लेकिन आपको व्यर्थ में मान बड़ाई के कार्य को करने से बचना होगा और कार्यक्षेत्र में आप अपनी दी गई जिम्मेदारियों को पूरे सूझबूझ से निभाएं नहीं तो कोई गलती हो सकती है। संतान के करियर को लेकर यदि आप चिंतित थे,तो आपकी वह चिंता समाप्त होगी,क्योंकि उन्हें विदेश से कोई अच्छी नौकरी का ऑफर आ सकता है।

कर्क राशि: कर्क राशि वाले आज का दिन आपके लिए अनुकूल परिणाम लेकर आएगा। नौकरी में कार्यरत लोगों के पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि के पूरे संकेत बनते दिख रहे हैं। आपको कार्यक्षेत्र में किसी पर भरोसा अधिक करने से बचना होगा,नहीं तो वह टूट सकता है। आज आपकी वाणी आपको पूरा मान सम्मान दिलाएगी और परिवार में माहौल खुशनुमा रहने से आपका मन भी प्रसन्न रहेगा जिसके कारण आप किसी भी कार्य को आसानी से कर पाएंगे।

सिंह राशि: सिंह राशि वाले आज का दिन प्रॉपर्टी संबंधित मामलों के लिए बेहतर रहेगा। कोई डील फाइनल हो सकती है, जिससे आपको लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में आपका मन लगेगा और आप अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगे। दांपत्य जीवन में अच्छे परिणाम मिलेंगे और जीवन साथी आपको कोई नई सलाह देगा जो आपके बहुत काम आएगी। अभी आप किसी से प्रेम करते हैं तो प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी, हालांकि स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है।

कन्‍या राशि: कन्‍या राशि वालों आज का दिन प्रेम के मामलों में बेहतर रहेगा। अपने प्रियतम को साथ लेकर कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। भाग्य का पूरा सपोर्ट मिलेगा, जिससे आपके बिगड़े हुए काम भी बनने लगेंगे। कार्यक्षेत्र में आज मन कम लगेगा हो सकता है, आज आप दफ्तर से छुट्टी ले सकते हैं। दाम्पत्य जीवन सुख में रहेगा। परिवार में सुख शांति रहेगी। परिवार की कोई आवश्यकता आपका ध्यान खींचेगी और जिस पर ध्यान देना आवश्यक होगा।

तुला राशि: तुला राशि वाले आज दोपहर बाद स्वास्थ्य में सुधार आएगा। कार्य में आ रही अड़चन दूर होगी और भाग्य के सहारे कई काम बनेंगे। आमदनी तो बढ़ेगी, लेकिन भाई बहनों का सहयोग आपको प्राप्त होगा। किसी यात्रा पर जाने की संभावना रहेगी। आज अपने साहस के बल पर प्रयासों में अधिकता दिखाएंगे, जिसका आपको लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र के लिए दिनमान थोड़ा सा कमजोर रह सकता है।

वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि वाले दांपत्य जीवन के लिहाज से आज का दिन काफी बेहतर रहेगा। जीवनसाथी हर तरीके से आपके साथ खड़ा रहेगा। दोनों साथ मिलकर भविष्य के लाभ के लिए कोई बड़ा निर्णय लेंगे। आज व्यापार में भी दिन अनुकूल रहेगा। दांपत्य जीवन के साथ-साथ आपका पारिवारिक जीवन भी खुशनुमा रहेगा, लेकिन परिवार में दिक्कतें आ सकती हैं। कुछ अपने आप से रूठ सकते हैं।

धनु राशि: धनु राशि वाले स्वास्थ्य के मामले में दिन थोड़ा कमजोर है। दोपहर बाद स्थितियां और बदल सकती है। जब आपके खर्चे भी अधिक होंगे। विरोधियों से सावधान रहें। कोर्ट कचहरी के मामले को आगे के लिए बढ़ा देना बेहतर होगा। प्रेम जीवन के लिए दिन अनुकूल रहेगा। कार्य क्षेत्र में स्थितियां आपसे और ज्यादा समय और और ज्यादा ध्यान लगाने की मांग करेंगी।

मकर राशि: मकर राशि वाले खर्चों में कमी होगी, जिससे मानसिक तनाव कम होगा। आर्थिक तौर पर आप बेहतर महसूस करेंगे। दोपहर बाद कोई परियोजना आपके काम आएगी। प्रेम जीवन के लिए दिन अनुकूल है। आपका प्रिय आपको भविष्य के लाभ की कोई कामयाब बाद बताएगा, जिससे आप खुश हो जाएंगे। प्रेम जीवन बेहतरीन बनेगा दांपत्य जीवन भी आज आपका बेहतर रहने वाला है। कार्यक्षेत्र की वजह से यात्रा पर जा सकते हैं।

कुंभ राशि: कुंभ राशि वाले आज के दिन आपका दांपत्य जीवन सुखमय रहने वाला है। आपकी कीर्ति में वृद्धि होगी, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे। सायंकाल के समय आज आप किसी मांगलिक व सांस्कृतिक उत्सव में भाग ले सकते हैं, जिसमें आपका कुछ धन भी व्यय होगा। आज छोटे व्यापारियों को व्यापार में मन मुताबिक लाभ मिलने के कारण वह अपने धन को खूब खर्च करेंगे, लेकिन ऐसा नहीं करना है और किया, तो आपका जमा धन भी खर्च हो सकता है और बाद में आपको धन के लिए परेशान होना पड़ सकता है।

मीन राशि: मीन राशि वाले आज के दिन आपको रचनात्मक कार्यों में प्रगति मिलेगी, लेकिन आज आपको महिलाओं से बातचीत करते समय अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा, नहीं तो वह कोई वाद विवाद करा सकती है। आज आपके मान सम्मान में भी वृद्धि होगी, जिसके कारण आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आज रोजगार के लिए इधर-उधर भटक रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, लेकिन व्यापार कर रहे लोगों को आज छुटपुट लाभ के अवसर मिलते रहेंगे, लेकिन उन्हें पहचान कर उन पर अमल करना होगा, तभी वह लाभ कमा सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *