जानिए आज का राशिफल…

मेष राशि: मेष राशि वाले आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप अत्यधिक लाभ के चक्कर में छोटे-मोटे अवसरों को यूं ही गवा देंगे, जिसके कारण सायंकाल के समय आपको लाभ कम होगा, लेकिन आपको कुछ सामाजिक सम्मेलनों में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त होगा। संतान को विदेशों से नौकरी का कोई ऑफर आ सकता है, जिसके बाद आप अपने परिवार में किसी पार्टी का आयोजन भी कर सकते हैं, लेकिन आपके कुछ शत्रु आज आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं, जिससे आपको सावधान रहना होगा।

वृष राशि: वृष राशि वाले आज का दिन आपके लिए परेशानी भरा रहेगा। आपको कोई दुखद समाचार सुनकर अक्समात यात्रा पर जाना पड़ सकता है। यदि कोई भी विपरीत परिस्थिति उत्पन्न हो, तो आपको उसमे नियंत्रण रखना होगा। परिवार में किसी सदस्य को यदि कोई रोग है, तो आज वह फिर से उभर सकता है, जिसके कारण आप परेशान रहेंगे। विद्यार्थियों को परीक्षा में मन लगाकर मेहनत करनी होगी, तभी वह सफलता हासिल कर सकेंगे। आपको अपने कीमती वस्तुओं को संभालकर रखना होगा, नहीं तो उनके चोरी होने व खोने का भय बना हुआ है। व्यापार द्वारा लिया गया निर्णय लाभदायक रहेगा, लेकिन यदि आप अपनी किसी संपत्ति को बेचना चाहते हैं, तो उसका सौदा घाटे में हो सकता है।

मिथुन राशि: मिथुन राशि वाले आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आप दिन का कुछ समय अपने परिवार के सदस्यों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे, जहां परिवार के छोटे बच्चे भी प्रसन्न रहेंगे। आज आपको कार्यक्षेत्र में कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, जो लोग घर से दूर नौकरी में कार्यरत हैं, उनको अपने परिवार के सदस्यों की याद सता सकती है। आज आप आत्मनिर्भर होकर जिस पर कार्य को करेंगे, उसमें आप सफलता अवश्य हासिल करेंगे।

कर्क राशि: कर्क राशि वाले आज का दिन आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि का दिन रहेगा, लेकिन आप अपने बढ़ते कॉन्फिडेंस के चक्कर में किसी से कोई गलत वादा कर सकते हैं, लेकिन आपको ऐसा नहीं करना है। यदि आपने उस वादे को पूरा नहीं किया, तो उसके लिए आपको सुनने को मिल सकता है। आपके रिश्तों में भी कोई लंबी दूरी आ सकती है, लेकिन आज आप अपनी काफी समस्याओं को अपनी बुद्धि का प्रयोग करके सफल कर कर सकते हैं।

सिंह राशि: सिंह राशि वाले आपके लिए आज का दिनमान मध्यम फलदायक रहेगा। दिन की शुरुआत तो अच्छी होगी, लेकिन दोपहर बाद आपके खर्चों में बढ़ोतरी होगी। इसके बाद आपकी चिंताएं थोड़ी बढ़ सकती हैं। सेहत बढ़िया रहेगी। काम के सिलसिले में दिन ज्यादा मेहनत की ओर इशारा करता है और आपको ट्रैवलिंग भी करनी होगी।

कन्‍या राशि: कन्‍या राशि वाले आपके लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। अपने काम पर ध्यान देंगे। दोपहर बाद इनकम में बढ़ोतरी होती हुई नजर आएगी। हल्के खर्चे तो रहेंगे, लेकिन वो चिंता नहीं देंगे। मानसिक रूप से मजबूत रहेंगे। हंसी-मजाक से घर और आसपास के लोगों को खुश रखेंगे। संबंधों में समस्याएं कम होंगी।

तुला राशि: तुला राशि वाले आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। आपको कहीं लंबी ट्रेवलिंग का मौका मिलेगा। काम के सिलसिले में दिनमान काफी व्यस्तता भरा रहेगा। आप बिजी रहेंगे और जरूरी कामों से आपका ध्यान हट सकता है। इनका मच्छी होगी।

वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि वाले आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायक रहेगा। दिन की शुरुआत थोड़ी कमजोर रहेगी। आप चिंतित रहेंगे। कुछ कामों में अटकाव होगा, लेकिन दोपहर बाद स्थितियां एकदम से आपके पक्ष में आ जाएंगी। भाग्य का साथ मिलेगा और काम बनते चले जाएंगे। आप अपने काम को लेकर निश्चिंत रहें और मजबूती से डटे रहें।

धनु राशि: धनु राशि वाले आपके लिए आज का दिन सामान्य रूप से फलदायक रहेगा। किसी बात को लेकर चिंता मग्न रहेंगे। ससुराल से कोई अच्छी खबर आ सकती है। सेहत में सुधार होगा। काम के सिलसिले में आपकी तीव्र बुद्धि आपके बहुत काम आएगी। अपने साथियों से भी अच्छी ट्यूनिंग रखेंगे।

मकर राशि: मकर राशि वाले आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। सुबह तक जो चुनौतियां आपको नजर आ रही थीं, दोपहर होते-होते वह कम हो जाएंगी और आप की स्थिति अच्छी हो जाएगी, लेकिन आज के दिन खर्चे बने रहेंगे और इनकम में थोड़ी गिरावट आएगी, इसलिए सावधानी रखें।

कुंभ राशि: कुंभ राशि वाले आज का दिन आपके मान सम्मान में वृद्धि का दिन रहेगा। छोटे व्यापारियों को व्यापार में आयके कुछ नए स्त्रोत प्राप्त होंगे, लेकिन जो लोग शेयर बाजार में निवेश करते हैं, उन्हें सावधान रहना होगा और किसी के कहने पर निवेश करने से बचना होगा। आपको अपने धन को बजट बनाकर व्यय करना बेहतर रहेगा, तभी आप भविष्य के लिए धन संचय कर पाएंगे। सायंकाल के समय आपको अपने किसी कार्य के पूरा ना होने की चिंता सता सकती है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को जल्दबाजी में किसी भी कार्य को नहीं करना है, नहीं तो बाद में इसके लिए पछताना पड़ सकता है।

मीन राशि: मीन राशि वाले आज आपको कार्यक्षेत्र में अपने प्रतिद्वंद्वियों से थोड़ा सावधान रहना होगा, क्योंकि वह आपको परेशान करने की पूरी कोशिश कर सकते हैं। आज आप अपनी कुछ घरेलू वस्तुओं की खरीदारी भी कर सकते हैं। आज आप अपनी किसी पुरानी समस्या को लेकर चिंतित रहेंगे, जिसके कारण आपका कार्य क्षेत्र में मन भी नहीं लगेगा, लेकिन आपको ऐसा नहीं करना है। यदि आपने ऐसा किया, तो आपकी कुछ ऐसी डील होंगी, जिनसे आपको लाभ होगा वह आज आपके हाथ से निकल सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *