पुष्कर सिंह धामी आज लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ….

देहरादून। पुष्कर सिंह धामी आज उत्तराखंड के 12वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उत्तराखंड के 12वें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के शपथग्रहण समारोह में उपस्थित रहेंगे।

तीनों दिग्गजों की मौजूदगी में राज्यपाल ले. जनरल गुरमीत सिंह (रि.) पुष्कर सिंह धामी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। इस मेगा इवेंट में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर समेत भाजपा शासित सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के आने की पूरी संभावना है।

उन्होंने बताया कि दोपहर एक बजे शपथग्रहण समारोह होगा। मुख्यमंत्री धामी को पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का आशीर्वाद प्राप्त होगा। भाजपा शासित प्रांतों की सरकार के मुख्यमंत्री भी आएंगे। सभी केंद्रीय मंत्रियों को बुलाया गया है। सभी साधु-संतों को और राज्य आंदोलनकारी व मातृ शक्ति, समाज के प्रमुख लोगों को भी आमंत्रित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *