जानें क्‍या है भारत की इन ऐतिहासिक गुफाओं की रोचक कहानी…

यात्रा। भारत में घूमने के लिए कई पर्यटन स्थल हैं। यहां देखने लायक ऐसी कई जगहें हैं, जहां आप सुकून के पल बिता सकते हैं, तो मौज- मस्ती भी कर सकते हैं। घूमने के शौकीन लोग हमेशा कोई न कोई अलग और खास जगह की तलाश में रहते हैं। समुद्र से लेकर पहाड़ों से घिरे देश की गुफाएं भी प्रसिद्ध हैं।

गुफाओं के नाम पर लोग मात्र अजंता और एलोरी की गुफा के बारे में ही जानते हैं लेकिन भारत में कई अन्य मशहूर गुफाएं भी हैं। अगर आप भी इस बार अलग नजारों की चाह रखते हैं तो देश की रहस्यमयी गुफाओं को घूम सकते हैं। इस गुफाओं की सुंदरता आपको आकर्षित करेगी तो वहीं यहां कि रहस्यमयी कहानियों को जान आप रोमांचित हो उठेंगे। जानिए भारत की मशहूर और खूबसूरत गुफाओं के बारे में।

खंडगिरि गुफा, उड़ीसा:-
उड़ीसा के भुवनेश्वर जिले के पास खंडगिरि गुफाएं हैं। यहां 15 अद्भुत और रहस्यमयी गुफाएं हैं। माना जाता है कि इन गुफाओं का इस्तेमाल राजा खावेल के शासन काल में होता था। भुवनेश्वर की इन मशहूर गुफाओं में सबसे जरूरी गुफा का नाम अनंत गुफा है। इस गुफा में महिलाएं, एथलीट और हाथियों को दर्शाया गया है।

बादामी गुफा, कर्नाटक:-
कर्नाटक के उत्तरी भाग में बागलकोट जिले के बादामी में स्थित इन गुफाओं का धार्मिक महत्व है। बादामी गुफाएं चार है, जिनका इतिहास 6ठी और 7वीं ई पुराना है। इनमें से तीन गुफाओं में ब्राह्मणवादी मंदिर बने हैं और चौथी गुफा में जैन मंदिर स्थित है। गुफा में सुंदर मूर्तियां हैं।

उंडवल्ली गुफा, आंध्र प्रदेश:-
आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा से करीब 8 किलोमीटर की दूरी पर कृष्णा नदी के तट पर उंडवल्ली गुफा स्थित है। रॅाक-कट वास्तुकला के इस बेहतरीन नजारों वाली गुफा को ठोस बलुआ पत्थर से तराश कर बनाया गया था, जिसे विष्णिकुंडिन राजाओं को समर्पित किया गया। इस गुफा में भगवान विष्णु की मूर्ति है, जो वैराग्य मुद्रा में है।

बोर्रा गुफा:-
आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम से लगभग 90 किलोमीटर दूर बोर्रा गुफाएं हैं, जो हजारों साल पुरानी हैं। इन गुफाओं को 1807 में ब्रिटिश भूविज्ञानी विलियम किंग ने तलाश किया था। इस गुफा में प्राकृतिक शिवलिंग है, जहां आसपास के गांवों के लोग आकर पूजा करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *