जानिए व्हाट्सएप पर आपको किसने किया है ब्लॉक…

नई दिल्ली। आज के समय में शायद ही ऐसा कोई व्यक्ति होगा, जो व्हाट्सएप के बारे में नहीं जानता होगा। लाखों-करोड़ों लोग इसका इस्तेमाल तो करते ही हैं और जो नहीं करते, वे भी इसके बारे में जानते जरूर हैं। यह किसी भी दोस्त, रिश्तेदार आदि से बात करने का एक बेहतरीन जरिया है, चाहे मैसेज के जरिये या वॉयस और वीडियो कॉल के जरिये। आपको जो सुविधाजनक लगे, उस माध्यम से किसी से भी बात कर सकते हैं। हालांकि कई बार बात करते-करते दोस्तों में कुछ अनबन भी हो जाती है, तो व्हाट्सएप उन्हें ब्लॉक करने की सुविधा भी देता है। ब्लॉक करने के बाद आप सामने वाले शख्स को मैसेज या कॉल, कुछ नहीं कर सकते हैं। कई बार ऐसा भी होता है कि किसी ने आपको ब्लॉक कर दिया है और आपको इसके बारे में पता ही नहीं होता। व्हाट्सएप पर किसने आपको ब्लॉक किया है, ये जानने के कई तरीके हैं। पहला तो ये कि अगर किसी ने आपको ब्लॉक किया है तो आपको उस यूजर की प्रोफाइल फोटो और लास्ट सीन नहीं दिखाई देगी। ब्लॉक होने की स्थिति में आप उस यूजर का ऑनलाइन स्टेटस भी नहीं देख सकते हैं। आपको किसी ने ब्लॉक किया है या नहीं, यह जानने के लिए आप उस यूजर को मैसेज भी भेज सकते हैं। अगर भेजे गए मैसेज पर सिंगल टिक दिखा रहा है तो हो सकता है कि आप ब्लॉक हों। हालांकि कई बार नेट बंद होने पर भी सिंगल टिक दिखाता है। अगर आपको किसी ने ब्लॉक किया है तो आप उसे व्हाट्सएप कॉल नहीं कर सकते हैं। आपका कॉल कनेक्ट ही नहीं होगा। इसके अलावा आप ब्लॉक हैं या नहीं, यह पता लगाने का एक और आसान तरीका है। आप व्हाट्सएप पर एक ग्रुप बनाकर उस शख्स को ग्रुप में एड करने की कोशिश कर सकते हैं, जिसने आपको ब्लॉक किया है। अगर आप सचमुच में ब्लॉक होंगे तो आप उसे ग्रुप में एड ही नहीं कर पाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *