कोलकाता में दुनिया की सबसे ऊंची इमारत की तर्ज पर बना दुर्गा पूजा पंडाल

कोलकाता। कोलकाता में सॉल्ट लेक सिटी के लेक टाऊन इलाके में दुर्गा पूजा का एक पंडाल दुबई के बुर्ज खलीफा की तर्ज पर तैयार किया गया है। यह पंडाल लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इसे देखने के लिए हजारों की तादाद में भीड़ कुछ इस कदर उमड़ रही है कि सड़कों पर पूरे दिन जाम की स्थिति बन जा रही है। यह पंडाल साल्ट लेक सिटी के श्रीभूमि स्पोर्टिंग क्लब में तैयार किया गया है। 145 फीट ऊंचा यह पंडाल 6000 एक्रेलिक शीट्स की मदद से तैयार किया गया है। इसमें रोशनी की व्यवस्था भी बेहद शानदार तरीके से की गई है। इसी के चलते यह पंडाल पूरे शहर में लोगों के बीच चर्चा और आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इस विशेष पंडाल को बनाने के लिए 250 से ज्यादा श्रमिकों ने साढ़े तीन महीने तक दिन रात मेहनत की है। राज्य के अग्रिशमन मंत्री सुजीत बोस ने बताया कि पिछले वर्षों की की तरह इस बार भी आयोजकों ने देवी दुर्गा की मूर्ति को 45 किलोग्राम सोने से सजाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *