श्रीनगर में एलजी मनोज सिन्हा ने फहराया तिरंगा

जम्मू कश्मीर। श्रीनगर में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शेर-ए-कश्मीर क्रिकेट स्टेडियम में तिरंगा फहराया। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आयोजित समारोह में जनता को संबोधित करते हुए उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि, प्रशासन ने फैसला किया है कि 5 अगस्त को जम्मू-कश्मीर में हर साल भ्रष्टाचार से मुक्ति दिवस के रूप में मनाया जाएगा और पूरे साल भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जाएगा।

मनोज सिन्हा ने कहा कि तीन साल पहले पीएम मोदी ने जम्मू-कश्मीर में आधुनिक आर्थिक और सामाजिक विकास का दीप जलाया। जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने इस दौर में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कीं। विभिन्न चुनौतियों के बावजूद हमने पिछले वित्तीय वर्ष में पांच गुना गति से 50,726 परियोजनाओं को पूरा किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *