इस आसान तरीके से बच्चों के लिए बनाएं चॉकलेटी फ्रूट कप…

रेसिपी। हर बच्चे को 14 नवंबर यानी बाल दिवस का बेसब्री से इंतजार रहता है। बच्चों का ये दिन पूरी तरह से उन्हें ही समर्पित रहता है। स्कूल में पिकनिक और मौज-मस्ती का मौका मिलता है। तो घर में भी उनके साथ मस्ती की जाए। अगर इस बाल दिवस आप बच्चों के साथ ही उनके दोस्तों को घर में पार्टी करने और मस्ती करने के लिए घऱ बुला रही हैं। तो उन्हें अपने हाथों से बनाकर खिलाएं चॉकलेटी फ्रूट कप। यह चॉकलेटी होने के साथ सेहतमंद भी है। तो चलिए जानें कैसे बनाया जाता है चॉकलेटी फ्रूट कप।

बनाने की सामग्री :-
डॉर्क चॉकलेट या बच्चों की पसंदीदा चॉकलेट, सेब,  अंगूर,  , काले अंगूर,  अनानास,  साथ में मनचाहे फल,  फ्रेश क्रीम या व्हिप्ड क्रीम,  पुदीना।

बनाने की विधि :-

इसे बनाना बेहद आसान है। बस चॉकलेट को दस से पंद्रह मिनट तक गर्म करें। जिससे कि ये पिघल जाए। फिर इसे ठंडा हो जाने दें। बाजार से सिलिकॉन मोल्ड्स ले आएं। चॉकलेट को इन्हीं मोल्ड्स में डालकर ठंडा होने दें। इसे फ्रीजर में डाल दें। अब सारे फलों को काट लें। अंगूर को भी आधा भाग में कर लें। सेब और कीवी की छोटे टुकड़ों में काट लें। अनानास भी क्यूब्स में कट कर रख लें। फ्रेश क्रीम को पिसी चीनी और वनीला एसेंस की कुछ बूंद डालकर अच्छी तरह से फेंट लें। या फिर बाजार से तैयार व्हिप्ड क्रीम खऱीद कर लाएं। इसे पाइपिंग बैग में भर लें। फ्रीजर से मोल्ड्स को निकाल कर लाएं। इन मोल्ड्स में से चॉकलेट को बाहर निकालें। बाहर निकालने पर ये बिल्कुल कटोरी के साइज के बने रहें। बस इन चॉकलेट की कटोरियों में पाइपिंग बैग की मदद से क्रीम भरें। फिर उसके ऊपर सारे फलों को रखें। फलों के ऊपर एक लेयर और क्रीम की लगाएं। ऊपर से चॉकलेट कलरफुल जेम्स या फिर रंगीन टॉफियों से सजाएं। बस तैयार है स्वादिष्ट चॉकलेटी फ्रूट कप।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *