इन मौसमी फलों से बनाएं रिफ्रेशिंग ड्रिंक…

रेसि‍पी। तेज धूप और गर्मी के असर से शरीर को बचाने के लिए हाइड्रेशन जरूरी है। शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए पानी के अलावा फलों का जूस, नींबू पानी और नारियल पानी का सेवन जरूर करना चाहिए। खासतौर पर मौसमी फलों का। मौसमी फल शरीर को फायदा पहुंचाते हैं और सेहतमंद होते हैं। गर्मी के मौसम में बाजार में लीची खूब मिलती है। तो चलिए लीची और फालसे जैसे गर्मियों वाले फलों से बनने वाली टेस्टी ड्रिंक। जो आपको रिफ्रेशमेंट देने के साथ ही हाइड्रेट करेगी।

लीची और चिया सीड्स से बनाएं ड्रिंक:-

लीची और चिया सीड्स के मदद से टेस्टी रिफ्रेशमेंट ड्रिंक तैयार की जा सकती हैं। इसे बनाने के लिए अदरक कद्दूकस किया हुआ, नींबू का रस एक चम्मच, एक गिलास में लीची का जूस, सौ ग्राम अंगूर, चिया सीड्स आधा कप, पुदीने की पत्तियां, नमक।

बनाने की विधि:-
जार में अदरक, नींबू का रस, लीची के साथ अंगूर के रस को डालें। साथ में थोड़ा सा नमक और बर्फ के टुकड़े डालकर मिक्सी में ब्लेंड कर लें। फिर इसमे चिया सीड्स के साथ पुदीने के क्रश किए हुए पत्ते डालकर गिलास में ठंडा-ठंडा सर्व करें।

फालसे का शरबत:-

फालसे का ठंडा शरबत पूरे शरीर को रिफ्रेश कर देगा। शरबत बनाने के लिए जरूरत होगी फालसा आधा किलो, चीनी, काला नमक, काली मिर्च पाउडर, पानी, बर्फ।

फालसे का शरबत बनाने की विधि:-
सबसे पहले फालसे को धोकर डंठल अलग कर लें। अब एक बर्तन में चीनी, नमक और काली मिर्च मिलाएं। साथ में फालसा लेकर इसे मैश कर लें। इस पल्पी हो चुके फालसा को धूप में एक घंटा के लिए रख दें।

एक घंटा बाद मैश किए हुए फालसे में ठंडा पानी डालें। अच्छी तरह से मिक्स कर लें। जिससे कि फालसे का सारा रस निकल आए। अब एक छन्नी की मदद से इसे छानलें। जिससे कि सारे बीज छन जाएं। बस इस शरबत को बर्फ के टुकड़े डालकर ठंडा-ठंडा सर्व करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *