मंडी संसदीय क्षेत्र में गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की होगी जनसभा

हिमाचल प्रदेश। हिमाचल प्रदेश के मंडी संसदीय क्षेत्र में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की जनसभा होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी प्रचार में बुलाने की तैयारी है, मगर उनके आने पर अभी संशय है। विश्वस्त सूत्रों के अनुसार प्रदेश भाजपा संगठन को इस संबंध में केंद्रीय नेतृत्व ने कुछ इस तरह के संकेत दिए हैं। भाजपा चाह रही है कि प्रदेश में पार्टी के राष्ट्रीय नेताओं की कम से कम एक-एक जनसभा हो। वे पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गडकरी जैसे बड़े नेताओं को हिमाचल बुलाना चाह रहे हैं। ज्यादा संभावना राजनाथ सिंह के आने की इसलिए है, क्योंकि वह मंडी संसदीय क्षेत्र में पूर्व सैनिक वोटों के लिए उपयोगी होंगे। यहां से रि. ब्रिगेडियर कुशाल चंद प्रत्याशी हैं। हालांकि, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का जनसभा को संबोधित करने के लिए हिमाचल प्रदेश आना तय है। नड्डा भी जुब्बल-कोटखाई या फतेहपुर में संबोधित कर सकते हैं। वह मंडी भी जा सकते हैं। अनुराग ठाकुर तो शुक्रवार को भी अर्की में थे। भाजपा भी अपने स्टार प्रचारकों को जल्दी तय करेगी। इस संबंध में प्रदेश भाजपा नेताओं की केंद्रीय नेतृत्व से बात हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *