30 मार्च तक कई ट्रेनें रहेंगी निरस्त

वाराणसी। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल पर भटनी-औड़िहार खंड के दोहरीकरण और इंदारा स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग कार्य के चलते कई ट्रेनों को 30 मार्च तक रद्द कर दिया गया है। वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने कहा कि ट्रेन संख्या 01748/01747 बनारस-भटनी-बनारस अनारक्षित विशेष ट्रेन और ट्रेन संख्या 15129-30 वाराणसी सिटी-गोरखपुर-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस 11 से 30 मार्च तक निरस्त रहेगी। जबकि, 23 ट्रेनें बदले रूट से चलाई जाएंगी।

ये ट्रेनें रहेगीं निरस्त :

– 05171 बलिया-शाहगंज अनारक्षित एक्सप्रेस विशेष 13 से 30 मार्च।

– 05172 शाहगंज-बलिया अनारक्षित एक्सप्रेस विशेष 14 से 30 मार्च।
– 05167-68 बलिया-शाहगंज-बलिया अनारक्षित एक्सप्रेस विशेष 14 से 30 मार्च।

– 05148 वाराणसी सिटी-भटनी अनारक्षित एक्सप्रेस विशेष 14 से 30 मार्च।
– 05147 भटनी-वाराणसी सिटी अनारक्षित एक्सप्रेस विशेष 15 से 30 मार्च।

– 05443 छपरा-मऊ अनारक्षित विशेष गाड़ी 20 से 30 मार्च।
– 05444 मऊ-छपरा अनारक्षित विशेष 21 से 30 मार्च।

– 15104/15103 बनारस-गोरखपुर-बनारस एक्सप्रेस 26, 29 एवं 30 मार्च।
– 15111-12 छपरा-वाराणसी सिटी-छपरा एक्सप्रेस 26 से 30 मार्च।

– 12538/12537 प्रयागराज रामबाग-मुजफ्फरपुर-प्रयागराज रामबाग एक्सप्रेस 29 मार्च।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *