फिल्‍म ‘सर्कस’ का मोशन पोस्टर हुआ रिलीज

मनोरंजन। रोहित शेट्टी शानदार एक्शन फिल्मों के साथ ही जबरदस्त कॉमेडी ड्रामा मूवीज बनाने के लिए भी जाने जाते हैं। गोलमाल सीरीज  जैसी डबल कॉमेडी डोज फिल्में देने के बाद अब रोहित शेट्टी अपनी आने वाली फिल्‍म ‘सर्कस’ से एक बार फिर से दर्शकों को हंसाने के लिए तैयार हैं। रोहित शेट्टी ने अपनी इस फिल्म का मोशन पोस्टर भी रिलीज कर दिया है। पोस्‍टर में कलाकारों के चेहरे पर बने हाव भाव देखने से ही पता चल रहा है कि यह फिल्म भी लोगों को खूब हंसाने वाली है।

रोहित शेट्टी ने ‘सर्कस’ का जो मोशन पोस्टर रिलीज किया है, उसमें रणवीर सिंह से लेकर जैकलीन फर्नांडिस, पूजा हेगड़े, वरुण शर्मा, मुरली शर्मा, दिग्गज अभिनेत्री सुलभा आर्या समेत फिल्म की पूरी स्टार कास्ट मजेदार अंदाज में नजर आ रही है। इस पोस्‍टर को रिलीज करते हुए रोहित शेट्टी ने यह भी बता दिया है कि एक हफ्ते बाद ‘सर्कस’ का ट्रेलर भी रिलीज कर दिया जाएगा।

फिल्म ‘सर्कस’ की कहानी 1982 में संजीव कुमार और देवेन वर्मा की फिल्म ‘अंगूर’ से ली गई है। जो कि शेक्सपियर के नाटक ‘द कॉमेडी ऑफ एरर्स’ पर आधारित है। ‘सर्कस’ में दीपिका पादुकोण और अजय देवगन भी गेस्ट अपीरियंस में रहेंगे।

फिल्म सर्कस एक पारिवारिक मनोरंजन फिल्म है। मेकर्स ने इसे क्रिसमस की छुट्टियों के मौके पर रिलीज करने का फैसला किया है। यह फिल्म क्रिसमस के दो दिन पहले 23 दिसंबर 2022 को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में सबसे दिलचस्प बात यह है कि रणवीर सिंह और वरुण शर्मा दोनों ही डबल रोल में दिखाई देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *