Abhijeet Dipke: जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है.जानकारी के अनुसार, दिपके मुंबई से फ्लाइट से दिल्ली पहुंचे थे. फ्लाइट के लैंड होते ही पुलिस विमान के अंदर पहुंची और अभिजीत दिपके के साथ उनके सहयोगी सौरभ दास और आशुतोष रांका को हिरासत में ले लिया.
जंतर-मंतर पर आज CJP का प्रदर्शन
बता दें कि CJP आज 11 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने वाली है. पार्टी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर यह प्रदर्शन कर रही है. प्रदर्शन से पहले पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है. इससे पहले यूट्यूबर ध्रुव राठी को हिरासत में लिए जाने की भी चर्चा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
दिल्ली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम
CJP के प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. राजधानी में जगह-जगह सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है. सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि कुछ मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द की गई हैं और 45 मेट्रो स्टेशन बंद किए गए हैं, लेकिन दिल्ली पुलिस या DMRC की ओर से इसकी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है.
इसे भी पढ़ें:-योगी सरकार बनाएगी कौशल और रोजगार का एकीकृत तंत्र, हर जोन में होगा सेंटर ऑफ एक्सीलेंस