chandrayaan 3: दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला विश्व का पहला देश बन सकता है भारत, PM मोदी ने लॉन्चिंग के लिए दी शुभकामनाएं

Moon mission india 2023: कुछ ही देर में चंद्रयान-3 श्रीहरिकोटा से लॉन्च किया जाएगा। यदि सब कुछ योजना के अनुसार रहा तो 23-24 अगस्त को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर विक्रम लैंडर की सॉफ्ट लैंडिंग कराई जाएगी। हालांकि, ये तारीख आगे-पीछे भी हो सकती है। वहीं, ये भी कहा जा रहा है कि हो सकता है कि सितंबर में ये चंद्रमा पी लैड़ करें। अगर दक्षिणी ध्रुव पर लैंडर की सॉफ्ट लैंडिग होती है, तो भारत दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला विश्व का पहला देश बन जाएगा। ऐसे में ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर शुभकामनाएं दी और कहा कि आज का दिन सुनहरे अक्षरों में अंकित रहेगा।

 

 

वहीं, इससे पहले विश्व प्रसिद्ध सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने स्टील के 500 कटोरे का उपयोग करके एक कलाकृति बनाकर मिशन में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन की ‘जीत’ की कामना की। पटनायक ने ओडिशा के पुरी समुद्र तट पर “विजयी भव” संदेश के साथ 500 स्टील के कटोरे और व्यंजनों का उपयोग करके चंद्रयान -3 की 22 फीट लंबी सैंड आर्ट बनाई।

इस बार फेल नहीं होगा चंद्रयान-3

वहीं, इसरो के पूर्व चीफ माधवन नायर ने कहा कि इंसानी रूप से जो कुछ भी संभव था, वो किया जा चुका है। मुझे ऐसा कोई कारण नहीं नजर आता कि मिशन चंद्रयान-3 फेल हो।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *