महंगाई का बढ़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹993 बढ़े

Delhi: कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर को लेकर आम लोगो ओैर काराबाररियों में महागाई का तगडा क्षटका लगनें वाला हैं। क्यो कि इसके दाम में ₹993 तक की भारी बढ़ोतरी कर दी गई है। इस बढ़ोतरी का सीधा असर होटल एवं रेस्टोरेंट एवं ढाबा और छोटे कारोबारियों पर पड़ेगाए वहीं इसका असर आम लोगों की जेब पर भी अप्रत्यक्ष रूप से दिखाई देगा। हालांकि राहत की बात यह है कि घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है।

नई किमतों के रेट जानें

यूपी में भी असर, कारोबारियों की बढ़ी चिंता

नई कीमतों के अनुसार, दिल्ली में 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर अब ₹3071.50 का हो गया है, जो पहले ₹2078.50 में मिल रहा था। मुंबई में इसकी कीमत ₹3024 पहुंच गई है, जबकि कोलकाता में यह ₹3202 तक पहुंच चुका है। इसी तरह लखनऊ, पटना, जयपुर और चेन्नई जैसे शहरों में भी कीमतों में समान बढ़ोतरी देखने को मिली है।

उत्तर प्रदेश के शहरों में भी इस बढ़ोतरी का असर साफ दिख रहा है। आगरा, लखनऊ और गोरखपुर जैसे शहरों में कमर्शियल सिलेंडर लगभग ₹993 महंगा हो गया है। इससे छोटे व्यापारियों के खर्च में अचानक बढ़ोतरी हो गई है, जिसका असर ग्राहको के जेब पर पडा है। हालांकि 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में यह ₹913 और अन्य शहरों में भी लगभग पुराने स्तर पर ही बना हुआ है, जिससे आम परिवारों को फिलहाल राहत मिली है।

OTP से होगी गैस डिलीवरी

1 मई से गैस डिलीवरी का नियम भी बदल दिया गया हैं। अब सिलेंडर की डिलीवरी के समय ग्राहक के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा, जिसे दिखाना जरूरी होगा। इससे फर्जी डिलीवरी और गड़बड़ी पर रोक लगेगी।

क्या बढ़ेगी खाने-पीने की कीमतें?

कमर्शियल गैस की कीमत बढ़ने से होटल और रेस्टोरेंट का खर्च बढ़ेगा, जिसका असर खाने-पीने की चीजों की कीमतों पर पड़ सकता है। ऐसे में आने वाले दिनों में महंगाई और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *