Delhi: हथिनी कुंड बैराज से छोड़ा गया 2.5 लाख क्यूसेक पानी, दिल्ली में IMD का अलर्ट जारी

Hathini Kund barrage: पहाड़ी इलाको में हो रहे बारिश को देखते हुए हथनीकुंड बैराज में भारी मात्रा में पानी भर गया है। यहां से पानी छोड़े जाने के बाद यमुना नदी में एक बार फिर उफान देखा जा रहा है। यमुना नदी का जलस्‍तर बढ़ने से एक बार फिर बाढ़ की स्थिति बन सकती है। हथनीकुंड बैराज से भारी मात्रा पानी छोड़े जाने के बाद दिल्ली में अलर्ट जारी किया गया है। आपको बता दें कि 22 जुलाई को दोपहर 3 बजे यमुना का जलस्तर गिरकर 205.17 मीटर हो गया है, लेकिन देर शाम के बाद यमुना का जलस्तर फिर बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।

मौसम विभाग ने रविवार शाम तक यमुना का जलस्तर 206.70 मीटर पहुंचने का पूर्वानुमान लगाया है। इसकी संभावना को देखते हुए शासन ने निचले इलाकों में मुनादी करना शुरू कर दिया है। प्रशासन ने लोगों को तटवर्ती इलाकों से दूर रहने की चेतावनी दी है।


आपको बता दें कि हथिनी कुंड बैराज से शनिवार सुबह करीब 9 बजे 1 लाख 47 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया जो 10 बजे बढ़कर 2 लाख 9 हजार क्यूसेक और 11 बजे 2 लाख 23 हजार क्यूसेक हो गया। यदि पूरे दिन पानी छोड़ने की रफ्तार यही रही तो अगले 24 से 48 घंटे में दिल्ली में यमुना खतरे के निशान (205.33 मीटर) को पार कर सकती है। इसके बाद एक बार फिर से राजधानी दिल्‍ली में बाढ़ जैसे हालात बन सकते हैं।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *