Delhi: दिल्ली के पालम इलाके में बुधवार को आग लगने की एक भीषण घटना सामने आई. रामफल चौक के पास एक पांच मंजिला इमारत में भीषण आग लगने से 9 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, इनमें कुछ बच्चे भी शामिल हैं. आग इतनी भयावह थी कि इसे बुझाने के लिए दमकल की 30 गाड़ियां मौके पर बुलानी पड़ीं. रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है. इस हादसे में कई लोग घायल भी हुए हैं.
मकान में 18 लोग मौजूद थे
जानकारी के मुताबिक, जिस वक्त मकान में आग लगी तब मकान के भीतर कुल 18 लोग मौजूद थे, जिनमें से कुछ ने ऊपर से कूदकर अपनी जान बचाई. लेकिन बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता आग की चपेट में आने के कारण कई लोग अंदर फंस गए. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग लगने के बाद कुछ लोगों के फंसे होने की आशंका जताई गई थी और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया. दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव कार्य में जुटी रहीं.
दमकल विभाग ने क्या बताया?
दक्षिण पश्चिमी दिल्ली के पालम इलाके में एक बिल्डिंग में लगी आग को लेकर दमकल विभाग ने जानकारी दी है. सामने आई जानकारी के मुताबिक, पालम मेट्रो स्टेशन के पास की गली नंबर 2 में एक बिल्डिंग के एक घर में आग लगने की कॉल मिली थी जिसमें कुछ लोग फसने की आशंका भी थी. दमकल की 30 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया है आग बुझाने और रेस्क्यू का काम किया जा रहा है. सुबह 7 बजे दमकल को कॉल मिली, आग बुझाने का काम जारी है.
मौके पर मौजूद लोगों ने क्या कहा?
पालम में लगी आग के चश्मदीद योगेश ने बताया कि कहना है कि लगभग 6:45 पर उन्होंने आग देखी और उनके पिता ने फायर की टीम को कॉल किया. आग काफी तेजी से पूरी बिल्डिंग में फैल गई. 6 से 7 लोग बालकनी में नजर आ रहे थे, जो चिल्ला रहे थे. लेकिन बाद में वह पीछे की तरफ चले गए. धुआं काफी ज्यादा था, पास वाली बिल्डिंग में अंदर घुसकर दीवार तोड़ी लेकिन दुआ और आग होने की वजह से अंदर नहीं घुस पाए. फायर की टीम की हाइड्रोलिक मशीन काफी देर से खुली. उन्होंने बताया कि फायर की टीम भी आधा घंटा देरी से आई. 6 से 7 लोगों को जले हालत में बाहर निकल गया है. इस बिल्डिंग में 10 से ज्यादा लोगों के फंसे होने की आशंका है.
इसे भी पढ़ें:-सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान तीन मजदूरों की मौत, रामकृष्ण अस्पताल में हुआ हादसा