Delhi: दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने गुरुवार को एक महत्वपूर्ण निर्देश जारी किया. उन्होंने पुलिस कॉन्स्टेबल, फायरमैन, फॉरेस्ट गार्ड, जेल वार्डन और वाइल्डलाइफ गार्ड जैसे ग्रुप ‘C’ के पदों पर आरक्षण की घोषणा की. यह आरक्षण पूर्व-अग्निवीरों के लिए 20 फीसदी होगा. सभी संबंधित डिपार्टमेंट के लिए ज़रूरी प्रोसेस और भर्ती नियमों में बदलाव पूरे करने के लिए 30 जून की डेडलाइन तय की गई है.
दिल्ली के एलजी तरणजीत सिंह संधू के एक्स पोस्ट में लिखा गया, “दिल्ली में चीफ सेक्रेटरी, दिल्ली पुलिस कमिश्नर और दूसरे सीनियर अधिकारियों के साथ मीटिंग के दौरान, अलग-अलग सरकारी डिपार्टमेंट और एजेंसियों में एक्स-अग्निवीरों को रिजर्वेशन का फायदा देने की स्ट्रेटेजी का रिव्यू किया. यह जरूरी पहल भारत सरकार के गाइडिंग विजन के हिसाब से लागू की जा रही है.
एलजी तरणजीत सिंह संधू ने कहा कि युवा पुरुषों और महिलाओं के अनुशासन का उपयोग जरूरी है. उनके कौशल और प्रशिक्षण का सही इस्तेमाल किया जाना चाहिए. इसलिए खाली ग्रुप ‘C’ पदों पर सीधी भर्ती में 20 फीसदी आरक्षण लागू करने का निर्देश दिया गया है. ग्रुप C पद नॉन-गजेटेड श्रेणी के होते हैं. यह आरक्षण देश की सेवा करने वाले युवाओं को सम्मान देने का एक प्रयास है.