Delhi: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अगले साल की शुरुआत में भारत दौरे पर आने की संभावना तेज हो गई है। इस संकेत के साथ भारत-अमेरिका संबंधों को लेकर भी नई चर्चा शुरू हो गई है। अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा है कि ट्रंप की संभावित भारत यात्रा की तैयारियों पर काम चल रहा है और उम्मीद है कि यह दौरा अगले साल की शुरुआत में हो सकता है।
वॉशिंगटन डीसी में भारत-अमेरिका संबंधों पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान रुबियो ने कहा कि हाल ही में फ्रांस में G7 समिट के दौरान ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच हुई बैठक के बाद भारत-अमेरिका संबंध मजबूत स्थिति में हैं. उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि यह शानदार चल रहा है. मेरा मतलब है, यह बहुत मजबूत है. प्रधानमंत्री के साथ हमारी बैठक बहुत अच्छी रही. राष्ट्रपति की G7 में बैठक अच्छी रही.”
इसे भी पढ़ें:-पुलिस एनकाउंटर में ढेर हुआ एक लाख का इनामी शूटर, बिल्डर हत्याकांड का था मुख्य आरोपी