Delhi Government 100 Days : देश में दिल्ली सरकार के 100 दिन पूरे होने पर ‘100 दिन सेवा के’ कार्यक्रम का आयोजन किया है। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान अभिनेता अनुपम खेर के साथ बीते 100 दिनों को लेकर बातचीत की। सीएम रेखा गुप्ता ने जनता को धन्यवाद देते हुए कहा कि उन्होंने अपना विश्वास हम पर बनाए रखा। इन 100 दिनों में हम जो काम कर पाए उन पर आज चर्चा हुई।
यमुना को साफ करने के लिए काम कर रही सरकार
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अनुपम खेर के साथ चर्चा करते हुए कहा कि, “दिल्ली का दुर्भाग्य रहा कि यमुना की सफाई पर कभी किसी ने गंभीरता से काम नहीं किया, न ही कूड़े के पहाड़ों और पर्यावरण को साफ करने के लिए किसी ने काम किया। बता दें कि आज के समय में यमुना नदी को साफ करने के लिए किसी की कोई नीयत या नीति नहीं थी। केंद्र सरकार ने इस पर काम करने के लिए दिल्ली को करोड़ों रुपये का बजट दिया, हमारी सरकार यमुना नदी को साफ करने के लिए काम कर रही है।”
सच्चाई और मुखरता के साथ जवाब देकर कहा..
अभिनेता अनुपम खेर ने दिल्ली सरकार के 100 दिन पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम में कहा कि “मेरे सवाल दिल्ली की जनता के सवाल थे। मैंने अपने रिश्तेदारों, दोस्तों और दिल्ली के अन्य लोगों से सवाल एकत्र किए। उन्होंने उनका सच्चाई और मुखरता के साथ जवाब दिया कि वह उनके चार साल पूरे होने के बाद भी लोगों तक पहुंचेगा।”
दुश्मनों को जवाब देकर महिलाओं का बढ़ाया सम्मान
ऑपरेशन सिंदूर को लेकर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का कहना है कि ” मुझे उन लोंगों के बारें में सोच कर गुस्सा आता है और दुख भी होता है जो इस (मुख्यमंत्री की) कुर्सी पर बैठेकर भारतीय सेना पर सवाल उठाते थे और देश के दुश्मनों से हाथ मिलाते थे। लेकिन ऑपरेशन सिंदूर के दौरान दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब देकर महिलाओं का सम्मान बढ़ाया। मैं इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देती हूं।
100 दिन में किए गए ऐतिहासिक काम
दिल्ली के मंत्री आशीष सूद ने दिल्ली सरकार के 100 दिन पूरे होने पर कहा कि “यह दिल्ली की जनता की सरकार है। यह उस मुख्यमंत्री की सरकार नहीं है जो चौथी मंजिल पर चढ़कर जनता से छिपते थे। वर्तमान समय में हमारी सरकार दिल्ली के मंत्री, विधायक और मुख्यमंत्री दिल्ली की जनता के लिए 24 घंटे उपलब्ध हैं।” दिल्ली में पहली बार काम करने वाले सरकार आई है। 100 दिन में ऐतिहासिक काम किए हैं। इस दौरान स्वास्थ्य, शिक्षा, इंडस्ट्री, इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यावरण सभी क्षेत्रों में काम करके दिखाया।”
इसे भी पढ़ें :- AAI Jobs: उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी! एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में कई सारे पदों की निकली भर्ती, जल्द करें आवेदन