Delhi: ऐतिहासिक ऊचाई पर पहुंचा यमुना का जलस्तर, दिल्ली टैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

Delhi Flood Alert: देश के राजधानी दिल्ली बाढ़ के कारण लोगों का हाल बेहाल हो रहा है। ऐसे में यमुना का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर लगातार बढ़ता जा रहा है। बताया जा रहा है कि यमुना का जलस्तर ऐतिहासिक ऊंचाई पर पहुंच गया है। जिसकी वजह से यमुना का पानी सड़कों पर आ गया है। राजधानी में दिल्‍ली में हर तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा है। ऐसे हालात के मद्देनजर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने कई सड़कों को बंद कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक, यमुना के बढ़ते जलस्‍तर के कारण पानी अब दिल्ली के रिंग रोड पर पहुंच गया है। पानी घुसने के बाद इस सड़क को बंद कर दिया गया गया है। जिसके बाद इससे जुड़ने वाले(लिंक रोड) सड़कों पर लंबा जाम लग गया है। बाढ़ का पानी सड़क पर आने के बाद दिल्ली के सराय काले खां रोड पर लंबा जाम लग गया है। वहीं खजूरी की रेड लाइट पर भी ट्रैफिक जाम हो गया है। बताया जा रहा है कि खजूरी से शास्त्री पार्क जाने वाले रास्ते पर ट्रैफिक की रफ्तार थम गई है। ऐसे में ही दिल्‍ली प्रशासन के तरफ से ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गई है, जिसे घर से निकलते समय अवश्‍य ध्यान दें…

दिल्ली में इन सड़कों को किया गया बंद

  • कश्मीरी गेट मेन रोड रिंग रोड को बंद किया गया
  • उफनती हुई यमुना नदी का पानी आईटीओ तक पहुंच गया है।
  • पूर्वी दिल्ली से मध्य दिल्ली और कनॉट प्लेस तक आने-जाने का एक प्रमुख मार्ग है।
  • भैरो मार्ग को बंद कर दिया गया है।
  • आईपी फ्लाईओवर और चंदगी राम अखाड़े के बीच महात्मा गांधी मार्ग
  • कालीघाट मंदिर और दिल्ली सचिवालय के बीच महात्मा गांधी मार्ग
  • वजीराबाद ब्रिज और चंदगी राम अखाड़े के बीच बाहरी रिंग रोड

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाजरी जारी करते हुए कहा है कि यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे उपरोक्त सड़कों पर जाने से बचें।

 

इन कमर्शियल वाहनों पर लगी एंट्री पर रोक, कई रूट डायवर्ट

  • कमर्शियल वाहनों को दिल्ली में एंट्री करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्हें पूर्वी और पश्चिमी पेरिफेरल एक्सप्रेसवे की ओर मोड़ दिया जाएगा।
  • कमर्शियल वाहनों को मुकरबा चौक से डायवर्ट किया जाएगा। मुकरबा चौक और वजीराबाद ब्रिज के बीच किसी भी व्यावसायिक वाहन को अनुमति नहीं दी जाएगी।
  • कमर्शियल वाहनों को सराय काले खां से डायवर्ट किया जाएगा। सराय काले खां और आईपी फ्लाईओवर के बीच किसी भी व्यावसायिक वाहन को अनुमति नहीं दी जाएगी।
  • गाजीपुर बॉर्डर से कॉमर्शियल वाहनों को डायवर्ट किया जाएगा।
  • कमर्शियल वाहनों को अक्षरधाम से डीएनडी की ओर डायवर्ट किया जाएगा। अक्षरधाम और सराय काले खां के बीच किसी भी कमर्शियल वाहन को अनुमति नहीं दी जाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *