Heatwave advisory: भारत के कई भागों में गर्मी ने अब खतरनाक रूप ले चुकी है. इस बीच, मौसम विभाग ने आज (सोमवार) से अगले तीन दिनों के लिए Heatwave का अलर्ट जारी कर दिया है. साथ ही, लोगों को गर्मी से सतर्क रहने की सलाह दी है. IMD के अनुसार, उत्तर-पश्चिम भारत और सेंट्रल इंडिया के कई क्षेत्रों में भीषण गर्मी का प्रभाव देखने को मिलेगा, जहां Temperature से काफी ऊपर जा सकता है.
छह राज्यों में हीटवेव का अलर्ट
हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ में हीटवेव को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. वहीं, पश्चिमी राजस्थान में भी हीटवेव के साथ ही रात में लू चल रही है. ऐसे में आईएमडी ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. पश्चिम बंगाल, सिक्किम, झारखंड में गरज के साथ बिजली, ओलावृष्टि और भारी बारिश की चेतावनी के साथ ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. भारी बारिश का प्रभाव अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय उसके साथ सिक्किम, नागालैंड, मणिपुर, त्रिपुरा में भी देखने को मिल सकता है. गरज के साथ बिजली का प्रभाव उड़ीसा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक में देखने को मिल सकता है.
राजस्थान में भीषण गर्मी
मध्य महाराष्ट्र के साथ-साथ पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी राजस्थान में एक दो स्थानों पर भीषण गर्मी का असर देखने को मिल रहा है. यहां भी मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. अब गर्मी की स्थिति थोड़ी कमजोर होगी, लेकिन उत्तर पश्चिम भारत और मध्य भारत में इसका प्रभाव जारी रहेगा. हीटवेव का प्रभाव जो सबसे ज्यादा विदर्भ, छत्तीसगढ़, पश्चिमी मध्य प्रदेश में देखने को मिल सकता है. गरज के साथ बिजली तेज हवा हो वृष्टि का प्रभाव जो है हमारा मुख्य रूप से झारखंड, पश्चिम बंगाल में देखने को मिल सकता है. भारी बारिश का प्रभाव पश्चिम बंगाल में देखने को मिल सकता है.
इसे भी पढ़ें:-सात्विक मन से प्रभु का स्मरण करना ही है उपवास: दिव्य मोरारी बापू