Heat Wave Prevention Tips: गर्मियों में तेज़ धूप और अत्यधिक तापमान के कारण लू (Heat Stroke/Heat Exhaustion) लगने का खतरा बढ़ जाता है. लू शरीर के तापमान नियंत्रण तंत्र को बिगाड़ देती है, जिससे गंभीर समस्या हो सकती है. अप्रैल-मई का महीना आते ही सूरज देवता अपने तेवर दिखाने लगते हैं. बाहर निकलते ही ऐसा लगता है जैसे शरीर झुलस जाएगा. ऊपर से ये गर्म हवाएं, जिन्हें हम लू (Loo) कहते हैं. इस समय लू का खतरा काफी देखा जा रहा है. लू लगने पर बुखार, उल्टी, सिरदर्द और कमजोरी जैसी समस्याएं घेर लेती हैं. लू से बचने के लिए आपको अपने शरीर का ख्याल रखना चाहिए.
लू से बचना जरूरी, ऐसे करें बचाव
- पानी ज्यादा पिएं: बच्चों और बुजुर्गों को बार-बार पानी पिलाएं. सामान्य पानी के साथ नींबू पानी, छाछ या ओआरएस घोल भी दिया जा सकता है. डिहाइड्रेशन से बचने के लिए तरल पदार्थों का सेवन जरूरी है.
- धूप से बचाव: बाहर निकलते समय सिर पर टोपी, आंखों पर चश्मा और हल्के, ढीले, सूती कपड़े पहनें. इससे शरीर की गर्मी आसानी से बाहर निकल सके.
- दोपहर के समय घर में रहें: दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक बच्चों और बुजुर्गों को घर के अंदर ही रखें. इस समय सूर्य की किरणें सबसे तेज होती हैं.
- हल्का और पौष्टिक खाना: भोजन में ज्यादा तेल-मसाले वाले भारी खाने से बचें. फल, सब्जियां, दही और हल्का खाना दें जो शरीर को ठंडक प्रदान करे और सुपाच्य हो.
- परहेज रखें: शराब, ज्यादा कैफीन वाली चीजें और बहुत ठंडे पेय पदार्थों से दूर रहें. ये शरीर के तापमान को असंतुलित कर सकते हैं. प्राकृतिक शरबत या जूस का सेवन करें.
- शरीर की निगरानी: बच्चों और बुजुर्गों पर लगातार नजर रखें. अगर वे थकान महसूस करें या खेलने-घूमने में कम रुचि दिखाएं तो उन्हें आराम कराएं व डॉक्टर से सलाह लें.
इसे भी पढ़ें:-अगले 3 दिन गर्मी ढाएगी ‘भयंकर’ सितम! मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट