होली पर घर जाना हुआ आसान! भारतीय रेलवे ने की 1410 स्पेशल ट्रेनों के संचालन की घोषणा

Indian Railways: होली का त्योहार नजदीक है. ऐसे में नौकरी के लिए दूसरे शहरों में बसे लोग त्योहार पर अपने घर जाने की प्लानिंग करने लगे हैं. अब, इसके लिए ज्यादातर लोग ट्रेन से सफर करने का प्लान करते हैं. इस बार रेलवे देशभर में करीब 1410 होली स्पेशल ट्रेन चलाने की योजना पर काम कर रहा है. इनमें सबसे ज्यादा ट्रेनें उत्तर रेलवे और पूर्व मध्य रेलवे के हिस्से में हैं. ऐसे में बढ़ती भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने यात्रियों को राहत देने के लिए होली स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की है

कब से चलेंगी होली स्पेशल ट्रेन?

रेलवे के मुताबिक, 28 फरवरी से 9 मार्च के बीच यूपी, बिहार, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी संख्या में स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी. इसके साथ ही कुछ नियमित ट्रेनों के एक्स्ट्रा फेरे भी बढ़ाए गए हैं, ताकि यात्रियों को सफर में परेशानी न हो और भीड़ को संभाला जा सके.

हर रूट पर रखी जा रही है नजर

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, हर रूट पर यात्रियों की भीड़ की स्थिति की लगातार समीक्षा की जा रही है. जहां भी ज्यादा दबाव नजर आएगा, वहां जरूरत के अनुसार और स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला लिया जाएगा. रेलवे का फोकस खासतौर पर उन रूटों पर है, जहां वेटिंग लिस्ट तेजी से बढ़ रही है.

किस जोन के लिए कितनी ट्रेनें 
  • पूर्व मध्य रेलवे (ईसीआर)- 285 विशेष ट्रेन
  • पश्चिम रेलवे (डब्ल्यूआर)- 231 ट्रेन
  • मध्य रेलवे (सीआर)- 209 होली स्पेशल ट्रेन
  • दक्षिण मध्य रेलवे (एससीआर)- 160 ट्रेन
  •  उत्तर रेलवे (एनआर)- 108 ट्रेन
  • उत्तर पश्चिम रेलवे (एनडब्ल्यूआर)- 71 होली स्पेशल ट्रेन
  • उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर)-66 विशेष ट्रेन
  • वहीं, पूर्वोत्तर रेलवे (एनईआर)- 62 ट्रेन
  • पूर्व तटीय रेलवे (ईसीओआर)- 62 ट्रेन
  • दक्षिण पश्चिम रेलवे (एसडब्ल्यूआर)- 47 ट्रेन
  • पश्चिम मध्य रेलवे (डब्ल्यूसीआर)- 43 ट्रेन
  • दक्षिण रेलवे (एसआर)- 39 होली स्पेशल ट्रेन
  • दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (एसईसीआर)- 15 ट्रेन
  • कोंकण रेलवे (केआर)- 9 ट्रेन
  • पूर्वोत्तर सीमा रेलवे (एनएफआर)- 2 विशेष ट्रेन

इसे भी पढ़ें:-सामाजिक पेंशनधारकों के लिए खुशखबरी, सीएम योगी ने 1.18 करोड़ लोगों की पेंशन में किया इजाफा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *