सेना के 25,000+ पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी, 8वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन

Army Recruitment 2026: हर साल लाखों युवा सेना में शामिल होने का सपना देखते हैं. ऐसे ही युवाओं के लिए अग्निवीर भर्ती 2026 एक शानदार मौका लेकर आई है. इस भर्ती अभियान में 25 हजार से अधिक पदों को भरा जाएगा. इसमें जनरल ड्यूटी, टेक्निकल, क्लर्क और ट्रेड्समैन जैसे कई पद शामिल हैं. ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 13 फरवरी 2026 से शुरू हो गई है. आवेदन की आखिरी तारीख 1 अप्रैल 2026 है. ऑनलाइन फीस जमा करने की आखिरी तारीख भी 1 अप्रैल 2026 ही रहेगी.

कौन कर सकता है आवेदन?
  • अग्निवीर जनरल ड्यूटी (GD): उम्मीदवार को 10वीं पास होना जरूरी है, जिसमें कुल मिलाकर कम से कम 45% अंक और प्रत्येक विषय में 33% अंक होने चाहिए.
  • अग्निवीर टेक्निकल: उम्मीदवार ने 12वीं विज्ञान (भौतिकी, रसायन विज्ञान, गणित और अंग्रेजी) विषयों के साथ पास की हो, जिसमें कुल 50% अंक और हर विषय में 40% अंक हों या फिर 10वीं के साथ 2 साल का आईटीआई कोर्स किया हो.
  • अग्निवीर क्लर्क/एसकेटी: उम्मीदवार 12वीं किसी भी स्ट्रीम से कम से कम 60% कुल अंकों के साथ पास हो और प्रत्येक विषय में 50% अंक हों, साथ ही अंग्रेजी और गणित/लेखा विषय अनिवार्य हों.
  • अग्निवीर ट्रेड्समैन: उम्मीदवार 8वीं या 10वीं साधारण रूप से पास हो और प्रत्येक विषय में कम से कम 33% अंक प्राप्त किए हों.
आयु सीमा

अग्निवीर भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु लगभग 17.5 वर्ष और अधिकतम आयु लगभग 21 वर्ष निर्धारित की गई है. आयु की गणना भर्ती नोटिफिकेशन में दी गई तिथि के आधार पर की जाएगी. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी.

चयन प्रक्रिया

भर्ती प्रक्रिया को कई चरणों में पूरा किया जाएगा.सबसे पहले उम्मीदवारों को ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित परीक्षा देनी होगी. इस परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों को भर्ती रैली के लिए बुलाया जाएगा. भर्ती रैली में फिजिकल फिटनेस टेस्ट, मेडिकल टेस्ट और दस्तावेज सत्यापन किया जाएगा. क्लर्क पद के लिए उम्मीदवारों को टाइपिंग टेस्ट भी देना होगा. सभी चरणों में सफल उम्मीदवारों को अंतिम मेरिट सूची में शामिल किया जाएगा.

कितना देना होगा आवेदन शुल्क?

सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन या प्रोसेसिंग शुल्क 250 रुपये है. इसे केवल SBI पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन भुगतान किया जा सकता है, जिसमें नेट बैंकिंग, क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड का उपयोग किया जा सकता है. एक बार भुगतान किया गया शुल्क वापस नहीं किया जाएगा.

कितना मिलेगा वेतन 

अग्निवीर के रूप में चयनित उम्मीदवारों को पहले वर्ष लगभग 30000 रुपये मासिक वेतन मिलेगा. यह वेतन हर वर्ष बढ़ता रहेगा और चौथे वर्ष तक लगभग 40 हजार रुपये तक पहुंच जाएगा. वेतन का कुछ हिस्सा अग्निवीर फंड में जमा किया जाएगा, जो सेवा पूरी होने के बाद उम्मीदवारों को एकमुश्त राशि के रूप में मिलेगा. इसके अलावा उम्मीदवारों को बीमा और अन्य सुविधाएं भी दी जाएंगी.

आवेदन कैसे करें
  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
  • वेबसाइट पर जाकर नया रजिस्ट्रेशन करें.
  • रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन करके आवेदन फॉर्म खोलें.
  • आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें.
  • आवश्यक दस्तावेज स्कैन करके अपलोड करें.
  • आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा करें.
  • फॉर्म सबमिट करके उसका प्रिंट आउट रखें.

इसे भी पढ़ें:-होली पर घर जाना हुआ आसान! भारतीय रेलवे ने की 1410 स्पेशल ट्रेनों के संचालन की घोषणा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *