बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना दो साल बाद आएंगी दुनिया के सामने, आज के दिन गई थी सत्ता

New Delhi: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना दो साल बाद आज दुनिया के सामने आएंगी। वह दिल्ली से एक वर्चुअल कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी। इस कार्यक्रम में शेख हसीना अपने भविष्य की योजनाओं और बांग्लादेश लौटने की संभावनाओं पर चर्चा करेंगी। बता दे कि यह कार्यक्रम फॉरेन कॉरेस्पॉन्डेंट्स क्लब ऑफ साउथ एशिया की ओर से आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम शाम 6 बजे से 7:30 बजे तक नई दिल्ली के सिर मार्क टली ऑडिटोरियम, मथुरा रोड में होगा।

बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना अपनी सत्ता से बेदखल होने के 2 साल बाद आज भारत में पहली बार खुले तौर पर मीडिया के सामने आएंगी। आज नई दिल्ली में आयोजित होने वाले एक वर्चुअल कार्यक्रम में शेख हसीना हिस्सा लेंगी, जहां वह अपने भविष्य की योजनाओं और बांग्लादेश लौटने की संभावनाओं पर बात करेंगी। बता दें कि 5 अगस्त 2024 को बांग्लादेश छोड़ने के बाद यह पहली बार है। जब शेख हसीना किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में नजर आएंगी।

बांग्लादेश छोड़कर क्यों भारत आना पड़ा था

यह कार्यक्रम शेख हसीना के 15 साल लंबे शासन के पतन की दूसरी वर्षगांठ के मौके पर आयोजित किया जा रहा है। 5 अगस्त 2024 को आरक्षण प्रणाली के खिलाफ शुरू हुए छात्र आंदोलन ने देशव्यापी सरकार विरोधी आंदोलन का रूप ले लिया था। प्रदर्शनकारियों के सरकारी इमारतों पर कब्जा और हिंसक घटनाओं के बाद शेख हसीना को बांग्लादेश छोड़कर भारत आना पड़ा था, जिससे उनके 16 साल लंबे शासन का अंत हो गया। भारत आने के बाद से शेख हसीना ने सार्वजनिक कार्यक्रमों और मीडिया से दूरी बनाए हुई थी। ऐसे में यह उनका सत्ता से हटने के बाद पहला बड़ा सार्वजनिक संबोधन माना जा रहा है।

बांग्लादेश में बदल गया है राजनीतिक माहौल

पीएम शेख हसीना के सत्ता से हटने के बाद बांग्लादेश की राजनीति में बड़ा बदलाव आया है। नोबेल पुरस्कार विजेता मुहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतिम सरकार का कार्यकाल फरवरी 2026 के आम चुनावों के बाद समाप्त हो गया। इसके बाद, बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) के नेतृत्व में सरकार बनी और तारिक रहमान प्रधानमंत्री बने।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *