New Delhi: दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल, मणिपुर पुलिस और केंद्रीय खुफिया एजेंसियों के जॉइंट ऑपरेशन में प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन KCP के लीडर को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार उग्रवादी कमांडर का नाम हाओबिजम दिलीप सिंह है. ये उग्रवादी दिल्ली में एक गोपनीय मीटिंग करने आया था. वान्टेड उग्रवादी से पूछताछ के बाद हुई हथियार, गोला-बारूद की बड़ी बरामदगी हुई है.
कई अपराधिक मामले दर्ज
गिरफ्तार दिलीप सिंह पहले भी मणिपुर में हुई कुछ हिंसक वारदातों (जैसे 2018 में थोकचोम टोनी सिंह की हत्या) के सिलसिले में गिरफ्तार हो चुका है, लेकिन बाद में उसे मेडिकल ग्राउंड पर जमानत मिल गई थी, जिसके बाद वह दोबारा देश-विरोधी गतिविधियों में सक्रिय हो गया था. इस पर करीब 12 से ज़्यादा UAPA के केस दर्ज हैं.
भारी मात्रा में हथिया बरामद
बरामदगी के दौरान सुरक्षाबलों को भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और अन्य सामान मिला है. इनमें एक AK-56 राइफल, एक Amogh राइफल, एक AI राइफल और स्कोप लगी एक M4 राइफल, INSAS, AK, SLR, M4 और LMG की कई खाली मैगजीन, 51 HE बम, दो पैरा बम, 11 डेटोनेटर, चार लेथोड शेल, बड़ी मात्रा में जिंदा कारतूस, अलग-अलग रंगों के बैग, एक तिरपाल, प्लास्टिक बैग और एक Redmi 13C मोबाइल फोन भी बरामद किया गया.
इसे भी पढ़ें:-आज बदलेगा मौसम का मिजाज, दिल्ली सहित कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी