Weather news: देश के कई हिस्सों में दो पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहे हैं। इसकी वजह से इस सप्ताह उत्तर-पश्चिमी भारत में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। देश के मध्य भागों में 6 अप्रैल तक गरज और बिजली चमकने के साथ तेज़ बारिश होने की संभावना है, जबकि 02 अप्रैल तक ओलावृष्टि भी हो सकती है।
आज दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर के लोगों को अभी बारिश से राहत मिलने वाली नहीं. 1 अप्रैल 2026 को भी आसमान में बादलों का डेरा रहेगा. मौसम विभाग ने बुधवार को दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. इस दौरान दिल्ली में 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी. बुधवार को अधिकतम तापमान 33°C से 35°C के बीच, जबकि न्यूनतम तापमान 17°C से 19°C के आसपास रहने की संभावना है.
जानिए अपने जिले में मौसम का हाल
- उत्तर प्रदेश (1 अप्रैल से 3 अप्रैल): मेरठ, सहारनपुर, अलीगढ़, आगरा, मथुरा, बरेली, कानपुर, लखनऊ, मुजफ्फरनगर बदायूं संभल, अलीगढ़, बिजनौर, एटा, मैनपु में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
- बिहार (1 अप्रैल और 6 अप्रैल): पटना, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गया, मुजफ्फरपुर, रोहतास, नवादा, नालंदा, बेगूसराय, समस्तीपुर, दरभंगा और मधुबनी में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी।
- उत्तराखंड ( 3 अप्रैल-6 अप्रैल): नैनीताल, चमोली, देहरादून, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, चंपावत में भारी बारिश की चेतावनी है। इस दौरान 70 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवा चल सकती है।
- हरियाणा (1 अप्रैल से 2 अप्रैल): सोनीपत, गुरुग्राम, कैथल, पानीपत, यमुनानगर, महेंद्रगढ़ में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवा चल सकती है।
- पंजाब ( 1 अप्रैल- 2 अप्रैल): चंडीगढ़, लुधियाना, गुरदासपुर, पटियाला, रूप नगर, सास नगर, होशियारपुर जालंधर, हमीरपुर में भारी बारिश के साथ तूफान का अलर्ट जारी किया गया है।
- हिमाचल ( 3-4 अप्रैल): शिमला, मनाली, कुल्लू, मंडी लाहौल-स्पीति, चंबा, कांगड़ा में मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, साथ ही 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के झोंके भी चलेंगे।
- राजस्थान (2 अप्रैल से 4 अप्रैल): जयपुर, बाड़मेर, जैसलमेर, अजमेर, चुरू, झुंझुनू, धौलपुर, सवाई माधोपुर में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलेगी।
- मध्य प्रदेश ( 1 अप्रैल- 2 अप्रैल): भोपाल, दतिया, अशोक नगर, दमोह, पन्ना, ग्वालियर, सागर और पन्ना में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इस दौरान 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी।
इसे भी पढ़ें:-Gold Price Today: सोने की बढ़ी चमक, चांदी के भाव स्थिर, जानिए क्या है आज का रेट