दिल्ली समेत 17 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, उत्तर भारत की ओर तेजी से बढ़ा मानसून

weather Update: देश के कई राज्यों में मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। जहां दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश और बिहार समेत करीब 17 राज्यों में आंधी-बारिश का मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।

इस दौरान कई इलाकों में हवा की रफ्तार 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटा तक चल सकती है, जिससे तापमान में गिरावट आएगी, मौसम विभाग की ओर से मोबाइल पर भी अलर्ट जारी कर दिया गया है कि अगले दो या तीन घंटे में बारिश के साथ आंधी आने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और बिहार के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ गया है। जो अगले 2-3 दिनों में इसके साथ ही उत्तर प्रदेश, झारखंड, ओडिशा और छत्तीसगढ़ के कई इलाकों तक पहुंचने की संभावना है।

आज पंजाब, हरियाणा, दिल्ली आएगी आंधी

पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान के साथ उत्तर प्रदेश में तेज आंधी, गरज-चमक, ओलावृष्टि और 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। वहीं उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, असम और मेघालय समेत कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी  दी गई है।

उत्तर प्रदेश मौसम विभाग ने कई जिलों में हल्की बारिश और 60 से 70 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने की आशंका जताई है।

एक सप्ताह बाद नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे 22 जून से प्री-मानसून गतिविधियां तेज होंगी। 25 जून के बाद इसके पूरे प्रदेश में पहुंचने की संभावना है। हालांकि,इस बार मानसून अपने निर्धारित समय से चार-पांच दिन देर से आ सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *