कोहरे और शीतलहर के चपेट में उत्तर भारत

नई दिल्‍ली। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और नई दिल्‍ली सहित उत्तर भारत के ज्यादातर क्षेत्रों में पारा लुढ़कने से ठंड बढ़ गई है। इन इलाकों में अगले तीन-चार दिनों तक सुबह के समय घना कोहरा भी छाया रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में मंगलवार को तापमान में कुछ और गिरावट होने की संभावना है। सोमवार को न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंजाब के बठिंडा में फिर तापमान में गिरावट आई है और यह 0.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। हरियाणा के मंडकोला में सबसे कम माइन 1.3 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। फतेहाबाद में भी 3.2 डिग्री तापमान के साथ कड़ाके की ठंड पड़ी।

राजस्थान के भी ज्यादातर इलाकों में ठंड जारी है। राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार की रात हनुमान गढ़ में न्यूनतम तापमान 1.1 डिग्री पर पहुंच गया।मध्य प्रदेश में नए वर्ष की शुरुआत भीषण ठंड के साथ हुई और मौसम विभाग के अनुसार 4 जनवरी तक ठंडी बनी रहेगी। राज्य के ज्यादातर हिस्सों में तापमान 10 डिग्री से नीचे ही बना रहेगा और शीतलहर भी चलेगी। अगले ग्वालियर और रीवा में सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा।

श्रीनगर में फिर लुढ़का पारा :-
श्रीनगर के ज्यादातर इलाकों में ठंड फिर बढ़ गई है। श्रीनगर, गुलमर्ग और पहलगाम में पांच डिग्री से ज्यादा पारा लुढ़का है। श्रीनगर में रविवार की रात न्यूनतम तापमान माइनस 5.4 डिग्री पर चला गया, एक दिन पहले यह 0.5 डिग्री सेल्सियस था। पहलगाम में माइनस 9.6 और गुलमर्ग में माइनस 10 डिग्री तापमान रहा। केंद्र शासित प्रदेश में गुलमर्ग सबसे ज्यादा ठंडा स्थान रहा।

मंगलवार और बुधवार के लिए येलो अलर्ट :-  

मौसम विभाग के मुताबिक, मंगलवार और बुधवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। छह जनवरी तक तापमान चार डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। मौसम विभाग की मानें तो अगले तीन से चार दिन सुबह के समय दिल्ली, चंडीगढ़ और हरियाणा में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *