पीएम मोदी ने ‌पंडित बिरजू महाराज के निधन पर जताया शोक

नई दिल्ली। बिरजू महाराज का रविवार देर रात निधन हो गया। नृत्य दुनिया के मशहूर 83 वर्षीय बिरजू महाराज की हार्ट अटैक से जान जाने की खबर सामने आई है। उनके निधन पर पीएम मोदी ने शोक व्यक्त किया है।‌ पीएम मोदी ने पंडित बिरजू महाराज के दुर्भाग्यपूर्ण निधन पर उनके परिजनों और प्रशंसकों के साथ होने की बात कही। महान कलाकार पंडित बिरजू महाराज का निधन के बाद हर कोई शोक में डूबा हुआ है। इस दुख की घड़ी में पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए कहा कि भारतीय नृत्य कला को विश्वभर में विशिष्ट पहचान दिलाने वाले पंडित बिरजू महाराज जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है। उनका जाना संपूर्ण कला जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। शोक की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों और प्रशंसकों के साथ हैं। ओम शांति!

दुनिया भर में अपनी कथक कला के लिए पंडित बिरजू महाराज मशहूर हैं। उनके निधन से कला की दुनिया को भारी क्षति पहुंची है। कला जगत का एक अनमोल सितारा आज टूट गया। 83 वर्षीय बिरजू महाराज का हार्ट अटैक के चलते यूं दुनिया छोड़ जाना हर किसी को खल रहा है। गौरतलब है कि रविवार देर रात पंडित बिरजू महाराज अपने पोते के साथ अच्छे भले खेल रहे थे, इसी बीच उन्हें हार्ट अटैक आया और वह जमीन पर गिर गए। आनन-फानन में उन्हें परिजनों द्वारा दिल्ली के साकेत के एक अस्पताल में ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पंडित बिरजू महाराज का स्वास्थ्य पिछले कुछ समय से ठीक नहीं चल रहा था। कुछ दिन पहले ही वें किडनी की समस्या से ठीक हुए थे और फिलहाल वें डायलिसिस पर थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *