वास्तु दोष को दूर करने में मददगार साबित हो सकता है पिरामिड

वास्‍तु। वास्तु के मुताबिक घर में मौजूद हर एक चीज व्यक्ति के जीवन पर नकारात्मक या सकारात्मक प्रभाव डालती है। घर में मौजूद इन चीजों का असर व्यक्ति के जीवन पर भी पड़ता है। इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए घर की सकारात्मकता बढ़ाने और नकारात्मकता दूर करने के लिए वास्तु शास्त्र में कई नियम एवं उपाय बताए गए हैं।

आपको बता दें कि हम सजावट के लिए अपने घर में कई तरह की चीजें रखते हैं, लेकिन वास्तु के मुताबिक घर में रखी बहुत सी सजावट की चीजें ऐसी होती हैं, जिन्हें अगर सही जगह या दिशा में न रखा जाए, तो घर में वास्तु दोष उत्पन्न होने लगते हैं और परिवार के सदस्यों की तरक्की में बधाएं आने लगती हैं।

आपको बता दें कि इन्हीं सजावट की चीजों में से एक है पिरामिड। घर में सजावट की तरह इस्तेमाल होने वाला पिरामिड अगर सही जगह पर रखा जाए, तो यह भी वास्तु दोष को दूर करने में मदद करता है। तो चलिए आज जानते हैं कि वास्तु के अनुसार पिरामिड को किस दिशा में रखना चाहिए….

घर में पिरामिड रखने के फायदे:- वास्तु शास्‍त्र के मुताबिक घर में पिरामिड रखना काफी शुभ माना जाता है। घर में पिरामिड रखने से जीवन पर अच्छा असर पड़ता है। नौकरी और बिजनेस में तरक्की के साथ करियर के नए रास्ते खुलते हैं।

आपको बता दें कि पिरामिड में पॉजिटिव एनर्जी अधिक होती है। ऐसे में अगर कोई तनाव ग्रस्त व्यक्ति पिरामिड को अपने नजदीक रखता है, तो उसका दिमाग शांत हो जाता है और हर तरह की थकान दूर हो जाती है।

पिरामिड रखने की सही दिशा:- आपको बता दें कि घर में पिरामिड लगाने से घर में कई तरह की परेशानियां दूर होती हैं और घर के वास्तु दोष भी दूर होते हैं। वास्तु के मुताबिक अगर इन्हें उत्तर दिशा में रखा जाए, तो ये विशेष फलदायी रहते हैं।

वास्तु के मुताबिक पिरामिड को दक्षिण दिशा में रखने से शत्रुओं से छुटकारा मिलता है। कहा जाता है कि कानूनी कार्यवाही में फंसे हुए लोगों को दक्षिण दिशा में पिरामिड रखना चाहिए। इससे लाभ मिलता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *