RRR के गाने ‘नाटु-नाटु’ को मिला ऑस्कर अवॉर्ड

मनोरंजन। कार्तिकी गोंजाल्विस द्वारा निर्देशित और गुनीत मोंगा द्वारा निर्मित द एलिफेंट व्हिस्परर्स ने 95वें अकादमी पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म का पुरस्कार अपने नाम कर लिया है। वहीं, एसएस राजामौली के डायरेक्शन में बनी फिल्म RRR भी अवॉर्ड जीतने में सफल रही। गौरतलब है कि RRR के गाने नाटू-नाटू को ऑस्कर के लिए बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया था। इसी के साथ भारत के खाते में दो अवॉर्ड और जुड़ गए हैं। वहीं, इससे पहले पांच भारतीयों ने ऑस्कर अवॉर्ड जीत भारत का मान बढ़ाया।

गुनीत मोंगा
ऑस्कर 2023 में ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ ने जीत हासिल कर ली है। ये एक नेटफ्लिक्स डॉक्यूमेंट्री है जो एक अकेले छोड़ दिए गए हाथी और उनकी देखभाल करने वालों के बीच अटूट बंधन की बात करती है। यह हॉलआउट, हाउ डू यू मेजरमेंट ए ईयर?, द मार्था मिशेल इफेक्ट और स्ट्रेंजर एट द गेट के साथ डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट सब्जेक्ट कैटेगरी में कॉम्पीटीशन में थी। इसका निर्माण गुनीत मोंगा ने किया है

एमएम कीरावनी  
भारत को दूसरा ऑस्कर अवॉर्ड मिल गया है। भारत की फिल्म RRR के गाने नाटु-नाटु को ऑस्कर अवॉर्ड मिल गया है। देश के लिए ये एक प्राउड मूमेंट है। बेस्ट ऑरिजनल सॉन्ग कैटेगरी में RRR के गाने नाटू नाटू ने बाजी मार ली है।

भानु अथैया
ऑस्कर जीतने वाले भारतीयों की लिस्ट में पहला कॉस्ट्यूम डिजाइनर नाम भानु अथैया का है। जिन्होंने फिल्म गांधी के लिए बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन का अवॉर्ड जीता था। इस फिल्म को 1983 में बनाया गया था।

सत्यजीत रे
सत्यजीत रे दूसरे भारतीय हैं जिन्होंने ऑस्कर जीतकर भारत का मान बढ़ाया। 1991 में उन्हें ऑनरेरी लाइफटाइम अचीवमेंट के ऑस्कर अवार्ड से सम्मानित किया गया था। हालांकि वे अवॉर्ड लेने के लिए ऑस्कर सेरेमनी का हिस्सा नहीं बन पाए थे। जिसके बाद कोलकाता में उनके पास ऑस्कर अवार्ड को पहुंचाया गया था।

रेसुल पोकुट्टी
तीसरे भारतीय रेसुल पोकुट्टी हैं, जिन्हें ऑस्कर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। उन्हें 2008 में आई फिल्म स्लमडॉग मिलियनेर के लिए बेस्ट साउंड मिक्सिंग कैटेगरी का ऑस्कर दिया गया। बता दें कि यह फिल्म तीन ऑस्कर अपने नाम करने में सफल हुई थी।

ए आर रहमान
फिल्म स्लमडॉग मिलियनेर के लिए एआर रहमान को बेस्ट म्यूजिक कैटेगरी में ऑस्कर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। इस फिल्म के लिए यह दूसरा अवॉर्ड था। इस फिल्म में एआर रहमान ने जय हो गाना गया था। जिसे लोगों का खूब प्यार मिला।

गुलजार
स्लमडॉग मिलियनेर के लिए तीसरा अवॉर्ड गीतकार गुलजार को मिला था। जय हो गाने गीतकार गुलजार ऑस्कर सेरेमनी में पहुंच नहीं पाए थे। उनकी टीम ने यह अवॉर्ड लिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *