महावीर जयंती के शुभ अवसर पर अपनों को भेजें ये शुभकामना संदेश

धर्म। जैन धर्म के 24वें और अंतिम तीर्थंकर भगवान महावीर हैं, जिनका जन्म चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को हुआ था। इस वर्ष 4 अप्रैल को महावीर स्वामी की जयंती पूरे देश में मनाई जा रही है। महावीर जयंती जैन धर्म का सबसे प्रमुख पर्व है। मान्यताओं के मुताबिक, भगवान महावीर ने 12 वर्ष कठोर तप किया था, जिससे उन्होंने अपनी सभी इंद्रियों पर विजय प्राप्त कर ली थी। बाद में उन्होंने दिगंबर स्वरूप को स्वीकार कर लिया। महावीर स्वामी निर्वस्त्र रहकर मौन साधना करते थे। जैन धर्म के अनुयायियों के लिए महावीर जयंती महत्वपूर्ण पर्व है, जिसे वह धूमधाम से मनाते हैं। इस मौके पर जैन मंदिरों में उत्सव होता है। मंदिर को फूलों से सजाया जाता है और शोभायात्रा निकाली जाती हैं। जैन धर्म के सबसे प्रमुख पर्व के शुभ अवसर पर दोस्तों और परिजनों को महावीर जयंती के आकर्षक शुभकामना संदेश भेज सकते हैं।

भगवान महावीर को खोजने हम कहां जाएंगे,
बिना ठिकाना उनको हम कहां पाएंगे।
करो भक्ति चंदना जैसी बंधुओं,
भगवान महावीर तुम्हारे द्वार स्वयं ही चले आएंगे।

Happy Mahavir jayanti!

भगवान का अलग से कोई अस्तित्व नहीं है।
हर कोई सही दिशा में सर्वोच्च प्रयास करके देवत्व प्राप्त कर सकता है।

महावीर जयंती की शुभकामनाएं।

जंग एक भी लड़ा नहीं फिर भी जंग को जीत लिया,
अहिंसा अपरिग्रह, अनेकांत का हमको मंत्र दिया।
उस जगत के तारक महावीर को कोटि-कोटि वंदन
उनकी राह पर चल कर आओ हम भी तोड़े भौतिक बंधन।

Happy Mahavir jayanti!

क्रोध को शांति से जीतें,
दुष्ट को साधुता से जीतें,
कृपण को दान से जीतें
और असत्य को सत्य से जीतें।

महावीर जयंती की शुभकामनाएं।

आत्‍मा अकेले आती है,

अकेले चली जाती है,

न कोई उसका साथ देता है,

न कोई उसका मित्र बनता है।

Happy Mahavir jayanti!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *