इन देशों में हैं शादी के अजीबोगरीब रीति-रिवाज…

अज़ब-गज़ब। दुनिया के अलग-अलग देशों में होने वाली शादियों में कई तरह की परंपराओं का पालन किया जाता है जिनके बारे में जानकर आप हैरत में पड़ जाएंगे। शादियों में पालन किए जाने वाले रीति रिवाजों का अलग-अलग महत्व होता है। भारत की शादियों में जूता चुराने की रस्म बहुत फेमस है, लेकिन दूसरे देश के लोग इस बारे में जानेंगे, तो उन्हें अजीबोगरीब लगेगा।

इसी तरह दुनिया के दूसरे देशों में भी शादियों में कई तरह की रस्मों का पालन किया जाता है जो बेहद अजीब होती हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी ही अजीबोगरीब रीति रिवाजों के बारे में बताएंगे जिनका वहां की होने वाली शादियों में पालन किया जाता है। आइए जानते हैं इन अजीबोगरीब रीति रिवाजों के बारे में-

स्कॉटलैंड:-
इस देश में दूल्हा-दुल्हन के ऊपर कूड़ा-कचरा और बुरी चीजों को गिराया जाता है। इस परंपरा के पालन करने का मकसद यह है कि दूल्हा-दुल्हन अपने जीवन में सभी समस्याओं का सामना करने के लिए तैयार रहें।

फिजी:-
फिजी में एक अजीबोगरीब रीति रिवाज का पालन किया है। इस देश में लड़की का हाथ मांगने के लिए लड़का आता है, तो उसे लड़के के पिता को वेल का दांत देना पड़ता है।

फ्रांस:-  
फ्रांस में शादी में एक पुरानी परंपरा का पालन किया जाता है जिसे चारीवारी कहा जाता है। इस परंपरा के मुताबिक, दोस्त और परिजन शादी वाली रात को दूल्हा-दुल्हन के दरवाजे को बर्तन से बजाते हैं और जोड़े को बाहर निकालकर ड्रिंक्स और स्नैक्स ऑफर किया जाता है।

चीन:-
चीन में दूल्हा-दुल्हन को एक अजीबोगरीब परंपरा का पालन करना पड़ता है। यहां पर लड़की को शादी के एक महीने पहले से हर दिन एक घंटे रोना पड़ता है। परिजन भी लड़की के साथ मिल कर रोते हैं।

वेल्स:-
वेल्स में भी एक अनोखे रीति रिवाज का पालन किया जाता है। यहां पर दुल्हन को दूल्हा लवस्पून देता है। इस पीछे का उद्देश्य यह है कि वह अपनी पत्नी को कभी खाली पेट नहीं सोने देगा। वह उससे विश्वास दिलाता है कि उसकी जरूरतों को पूरा करेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *