आज पूरी दुनिया देख रही है भारत की ताकत…

नई दिल्ली। देश में आज 73वां गणतंत्र दिवस के जश्न में सभी देशवासी डूबे हुए हैं। इस खास मौके पर राजधानी दिल्ली के राजपथ पर भव्य परेड का आयोजन किया जा रहा है। पूरी दुनिया आज भारतीय सेना की ताकत देख रही है। गणतंत्र दिवस परेड में सेंचुरियन टैंक, PT-76, MBT अर्जुन MK-I और APC पुखराज की टुकड़ी ने भाग लिया।राजपथ पर परेड शुरू हो चुकी है। इस परेड में थलसेना की 61 घुड़सवार रेजीमेंट भी शामिल हुई। राष्ट्रपति ने परेड की सलामी ली।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आज पार्टी मुख्यालय में 73वें गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस दौरान नड्डा ने कहा कि मैं भारत के देशवासियों को 73वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। आज के दिन उन महानायकों और वीर सपूतों को याद करें, जिन्होंने अपना सर्वस्व इस देश को गणतंत्र बनाने के लिए लगाया था। गृहमंत्री अमित शाह ने भी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी।

उन्होंने कहा कि भारतीय गणतंत्र के गौरव, एकता व अखंडता को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए अपना सर्वस्व अर्पण करने वाले सभी जवानों को नमन।  आज हम सभी स्वाधीनता के लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता सुनिश्चित करने का संकल्प लें। नेपाल के राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी, पीएम शेर बहादुर देउबा और विदेश मंत्री डा. नारायण खड़का ने भारत के 73वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *